World Elephant Day: PM मोदी ने हाथी को खिलाया गन्ना... Insta पास्ट के जरिए दिया खास संदेश, बोले- संरक्षण और भलाई के लिए काम करने वालों को बधाई
विश्व हाथी दिवस के खास अवसर पर पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। पीएम मोदी ने देश में हाथियों के संरक्षण, सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए समर्पित रूप से काम करने वाले सभी लोगों, वन अधिकारियों और स्थानीय समुदायों को हार्दिक बधाई दी।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
विश्व हाथी दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर एक विशेष संदेश साझा किया है। इस अवसर पर पीएम मोदी का एक बेहद आत्मीय और भावुक रूप देखने को मिला, जब उन्होंने हाथियों के प्रति अपना प्रेम और संवेदनशीलता व्यक्त की।
पीएम मोदी ने हाथी को खिलाया गन्ना
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाथी को प्यार से सहलाते और अपने हाथों से गन्ना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रकृति और वन्यजीवों के साथ पीएम मोदी का यह जुड़ाव सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह दृश्य भारत की उस समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है, जहां जीव-जंतुओं और प्रकृति के सह-अस्तित्व को सर्वोच्च महत्व दिया गया है।
Insta पोस्ट के जरिए दिया खास संदेश
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि हाथी हमारे इकोसिस्टम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हाथियों की सुरक्षा केवल एक प्रजाति की रक्षा करना नहीं है, बल्कि यह हमारे जंगलों और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।
संरक्षण में जुटे लोगों को दी बधाई
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में उन सभी संस्थाओं, वन कर्मियों और वन्यजीव प्रेमियों की खुले दिल से सराहना की, जो दिन-रात हाथियों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। उन्होंने लिखा, 'विश्व हाथी दिवस पर, मैं उन सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करता हूं जो हाथियों के संरक्षण और उनकी भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भारत में हाथियों के अनुकूल आवास सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।'
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 August 2026 at 18:05 IST