विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई; जानिए राष्‍ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा

आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।

विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई; जानिए राष्‍ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा | Image: ANI

आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।

PM नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।"

October 20, 2026

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।

October 20, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है। मेरी  ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

October 20, 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी देशवासियों को 'विजयादशमी' की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आगे कहा,'अधर्म, असत्य, अन्याय व अत्याचार पर धर्म, सत्य, न्याय और सदाचार की शाश्वत विजय का प्रतीक यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।'

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, "विजयादशमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

जेपी नड्डा ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का प्रतीक विजयादशमी हमें सत्य, साहस और मर्यादा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम, हमें सदैव धर्मपथ का मार्ग प्रशस्त करें।"

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड से खुन्नस, दाऊद की 'गद्दी' पर वार या किसी दुश्‍मनी का बदला... टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने के पीछे गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई का क्या है मकसद?

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 October 2026 at 10:01 IST