'एफिल टॉवर पर भी काम कर रहा है UPI’, फ्रांस में बोले PM मोदी, VivaTech 2026 में बताई डिजिटल भारत की ताकत

PM Modi at VivaTech 2026: वीवाटेक 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि इस युग में टेक्नोलॉजी को सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यह हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। भारत इसी सिद्धांत पर चलते हुए विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक गुड्स इकोसिस्टम बना रहा है।

वीवाटेक 2026 में पीएम मोदी | Image: X

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के दौरान यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सम्मेलन VivaTech 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने भारत की तेजी से बदलती तस्वीर को विश्व पटल पर रखा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर आम लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल कर रहा है- चाहे वो वित्तीय समावेशन हो, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, कृषि या फिर स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्र में।

हर व्यक्ति तक होनी चाहिए टेक्नोलॉजी की पहुंच- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि इस युग में टेक्नोलॉजी को सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। यह हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। भारत इसी सिद्धांत पर चलते हुए विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक गुड्स इकोसिस्टम बना रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट की बात करें तो हमारे UPI की वजह से आज दुनिया के आधे रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। अब आप फ्रांस में भी UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि एफिल टॉवर या पेरिस एयरपोर्ट पर।

उन्होंने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी तक, हम इंसानी क्षमता के दायरे को बढ़ा रहे हैं। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना और हाल ही में भारत के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल की। ​​इससे हम अपने तीन-चरण वाले न्यूक्लियर विजन को साकार करने के करीब पहुंच गए हैं, जिसमें थोरियम के विशाल भंडार का इस्तेमाल भी शामिल है।

PM मोदी ने समझाया AI का मतलब

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि बदलाव के इस दौर में टेक्नोलॉजी का फायदा सभी को मिलना चाहिए। AI का उदाहरण लें। AI से लोगों का जीवन बेहतर होना चाहिए, पहुंच बढ़नी चाहिए, विकास को बढ़ावा मिलना चाहिए और साथ ही हमें एक स्वस्थ ग्रह बनाए रखने में भी मदद मिलनी चाहिए। Viva Tech 2026 में AI कंट्री पार्टनर के तौर पर हमारी भागीदारी इसी सोच को दिखाती है। भारत के लिए AI का मतलब है 'सबको साथ लेकर चलने वाला' (All Inclusive)।

पीएम मोदी ने साल 2026 को भारत और यूरोप के लिए एक खास साल बताया। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में, हमने ऐतिहासिक भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। यह समझौता हमारे व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा और साथ ही टैलेंट, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म के आदान-प्रदान के लिए कई रास्ते खोलेगा। इस साल 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' की शुरुआत के साथ, फ्रांस एक अहम कड़ी का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को एक-दूसरे के करीब ला रहा है।

यह  भी पढ़ें: मां जॉर्जिया मेलोनी के पीछे छिपी 10 साल की बेटी, कैमरे से बचती आईं नजर; G7 Summit में दिखी झलक- PHOTOS

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 June 2026 at 21:39 IST