PM Modi Address To Nation: 'जब बिल गिर गया, तो ये वंशवादी पार्टियां तालियां बजा रही थीं', राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल के पास न हो पाने को लेकर विपक्षी पार्टियों की जमकर आलोचना की।

PM Modi Address To Nation | Image: ANI

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल के पास न हो पाने को लेकर विपक्षी पार्टियों की जमकर आलोचना की। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जनहित से ऊपर राजनीति को रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बिल गिर गया, तो ये वंशवादी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। 

'नारी अपमान नहीं भूलती'

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। पीएम मोदी ने कहा कि कल विपक्ष ने जो भी किया वह केवल टेबल पर थाप नहीं थी। वह नारी के स्वाभिमान पर उसके आत्मसम्मान पर चोट थी और नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस के उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक, हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो वह याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था, खुशियां मनाईं थीं।  

'नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आगे कहा, "नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारी शक्ति वंदन संशोधन सभी राज्यों की शक्ति में समान वृद्धि का प्रयास था। ये संसद में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था। सब राज्यों की समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। लेकिन इस प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी, DMK जैसे दल इस भ्रूण हत्या के जिम्मेदार हैं।"

‘राष्ट्र का कल्याण हमारी प्राथमिकता’

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राष्ट्र का कल्याण हमारी प्राथमिकता है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए राजनीतिक लाभ प्राथमिकता बन जाता है और वह भी राष्ट्र के कल्याण से बढ़कर… तो इसका बोझ देश की महिलाओं को उठाना पड़ता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ।"
उन्होंने कहा, “देश की 'नारी शक्ति' को कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का बोझ उठाना पड़ा।”

ये भी पढ़ें:  'नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती', राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 20:47 IST