PM Narendra Modi ने बनाया स्वर्णिम रिकॉर्ड, 12 साल बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, अब नंबर-1

9 जून 2026 का दिन भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में लगातार 12 साल से ज्यादा सेवा करना आसान नहीं है।

नरेंद्र मोदी बनें लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री | Image: Republic

Longest Serving PM: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 9 जून 2026 को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सेवा के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले नेता अब नरेंद्र मोदी हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है, जो भारत की वैश्विक छवि को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।

10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4,399 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया  है, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की फाइल तस्वीरें (PC-ANI)

ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिन देश की सेवा की। हालांकि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना जाता है, जो कुल 4,398 दिन का था।  

नरेंद्र मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है। 26 मई, 2014 को शपथ लेने के बाद से 9 जून, 2026 तक लगातार 4,398 दिन पूरे कर लिए। 10 जून 2026 को यह संख्या 4,399 दिन हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने तीन बार (2014, 2019 और 2024) लोकसभा चुनाव जीते और निरंतर तीसरी बार सरकार चलाई। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल को भी पार कर लिया था।

यह रिकॉर्ड खास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक चुनावों पर आधारित है। पीएम मोदी ने बिना किसी ब्रेक के तीन पूर्ण कार्यकाल पूरे किए, जो भारतीय राजनीति में दुर्लभ है।

लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर

यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय मतदाता स्थिरता, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हैं। नरेंद्र मोदी गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। साथ ही, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कुल मिलाकर 8,931 दिन सरकार के प्रमुख के रूप में उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड भी पार कर लिया। सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग कुल 8,930 दिनों (लगभग 24 साल और 165 दिन) तक मुख्यमंत्री रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सफर विकास, सुशासन और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर आधारित रहा है। जनता का यह विश्वास उन्हें और बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें: इंटरनेट बंद, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग और आंसू गैस, अबतक 27 मौत, सैकड़ों घायल... मुनीर की सेना ने याद दिलाया जलियांवाला बाग हत्याकांड

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 00:03 IST