अपडेटेड 15 August 2024 at 12:19 IST
'डिजाइन इन इंडिया, डिजाइन फॉर वर्ल्ड' से भारतीय युवा ग्लोबल गेमिंग मार्केट पर करेंगे कब्जा- PM मोदी
आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गेमिंग वर्ल्ड को लेकर लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि भारत को गेमिंग सेक्टर में दुनिया में लीड करना है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवा को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी के काम करने के तरीके को अगर देखा जाए तो उनकी उम्र से काम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री की उम्र 73 साल है, लेकिन जब वो 20 साल के युवा से मिलते हैं, तो उनकी बातचीत को देखकर उम्र का तकाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इसे हाल ही में पीएम मोदी के साथ गेमिंग क्रिएटर्स की हुई मुलाकात से समझा जा सकता है। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से गेमिंग की दुनिया में भारत के विकास पर जोर दिया।
नौजवानों के साथ गेम खेलना, गेमिंग कैसे काम करता है ये सीखना... इस बात को दर्शाता है कि भारत का प्रधानमंत्री 73 साल के अनुभवों के साथ नए विचारों पर चलने वाला है। लाल किला से पीएम मोदी ने एक बार फिर से गोमिंग वर्ल्ड में विकास पर जोर दिया।
गेमिंग वर्ल्ड को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा, "गेमिंग की दुनिया का बहुत बड़ा मार्केट खड़ा हुआ है, लेकिन आज भी गेमिंग की दुनिया पर प्रभाव, खासकर खेलों को बनाने वाले लोग विदेशी हैं। भारत के पास बहुत बड़ी विरासत है। हम गेमिंग की दुनिया में बहुत बड़ी टैलेंट को लेकर आ सकते हैं। विश्व के हर बच्चे को हमारे देश में बनी हुई गेमिंग की ओर आकर्षित कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि भारत के बच्चे, नौजवान, IT और AI प्रोफेशनल गेमिंग की दुनिया को लीड करें। गेमिंग की दुनिया में हमारे प्रोडक्ट्स पूरे विश्व में पहुंचने चाहिए। दुनिया में हमारे एनिमेटर्स काम कर सकते हैं। एनिमेशन की दुनिया में हम अपनी धाक जमा सकते हैं।"
Design in India and Design For the World के सपने को लेकर बढ़ना है: PM
पीएम मोदी ने आज लाल किला से डिजाइन इन इंडिया का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "विश्व के लिए डिजाइन इन इंडिया पर फोकस करना है। हमें कोशिश करनी है कि इंडियन स्टैंडर अब इंटरनेशनल स्टैंडर बने। जब इंडियन स्टैंडर इंटरनेशनल स्टैंडर बनेंगे तब हमारी हर चीज को सहजता से मुहर लग जाएगी। ये हमारे प्रोडक्शन, सेवा और अप्रोच की क्वालिटी पर निर्भर करेगा। इसलिए हमें क्वालिटी पर काम करना है। हमारे पास टैलेंट है। डिजाइन के क्षेत्र में हम दुनिया को बहुत कुछ नया दे सकते हैं। 'डिजाइन इन इंडिया' इस आह्वान को लेकर आगे चलना है। डिजाइन इन इंडिया एंड डिजाइन फॉर द वर्ल्ड इस सपने को लेकर आगे चलना है।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 12:17 IST