अपडेटेड 15 August 2024 at 08:39 IST
प्राकृतिक आपदाएं जरूर बढ़ा रही चिंता, पर देश आज जीने के लिए प्रतिबद्ध; PM मोदी ने की रिफॉर्म की बात
पीएम मोदी ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराया। इसके बाद पीएम मोदी देश को संबाधित किया।
PM Modi Speech: पीएम मोदी ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराया। इसके बाद पीएम मोदी देश को संबाधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश में आई हालिया प्राकृतिक आपदाओं में जानमाल के नुकसान पर चिंता जताई और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
पीएम मोदी ने कहा, 'इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण चिंता बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक आपदा में लोगों ने अपने परिवारजन खोए हैं, संपत्ति खोई है। आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।' उन्होंने कहा, ‘‘विश्वास दिलाता हूं कि देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’ आपको बता दें कि केरल के वायनाड में पिछले दिनों भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड का दौरा किया था।
हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित: पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा,'एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का है। अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आजादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है। हमारे रिफॉर्म राजनीतिक मजबूरी नहीं हैं। हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित हैं।'
यह भारत का स्वर्णिम कालखंड: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,'जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18 हजार गांव में समय सीमा के अंदर बिजली पहुंचाएंगे और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है। यह भारत का स्वर्णिम कालखंड है, यह मौका जाने नहीं देना है।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 08:39 IST