अपडेटेड 14 November 2025 at 20:51 IST
जय छठी मईया... बिहार के लोगों ने गरदा उड़ा दिया, घर-घर में मखाने की खीर बनेगी- NDA की जीत पर बोले PM मोदी
PM Narendra Modi ने अपने संबोधन की शुरुआत 'जय छठी मईया...' के साथ की। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत और अटूट विश्वास से बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है।
Bihar Election 2025 Final Result : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गणना जारी है, लेकिन NDA ने क्लीन स्वीप कर 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थिति BJP मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जीत अटूट विश्वास कि है। बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है।
पीएम मोदी बिहार में हुई NDA की जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, "बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि 'अब कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी।
'बिहार के लोगों ने गरदा उड़ा दिया'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'जय छठी मईया...' के साथ की। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत और अटूट विश्वास से बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर-घर में मखाने की खीर बनाने पक्का कर दिया है। पीएम ने कहा कि हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता जनार्दन का दिन चुराकर बैठे हुए हैं।
'लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए किया मतदान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।”
किस पार्टी को कितनी सीट मिली?
चुनाव आयोग ने अभी तक अंतिम नतीजे जारी नहीं किए हैं। कई सीटों पर अभी अंतिम परिणाम आने बाकी हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक 218 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 184 और महागठबंधन ने 31 सीटें जीती हैं। AIMIM ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। इसके अलावा NDA 18 और महागठबंधन 4 पर आगे चल रहा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 20:42 IST