अपडेटेड 13 February 2026 at 09:36 IST

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश के समर्थन में भारत हमेशा खड़ा...जीत की दहलीज पर BNP, PM मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।

बांग्लादेश के समर्थन में भारत हमेशा खड़ा...जीत की दहलीज पर BNP, PM मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई | Image: X

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद मतगणना जारी है। 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान (Tarique Rehman) की पार्टी BNP बहुमत का आकड़ा पार करते हुए प्रंचड जीत की ओर अग्रसर है। तारिक रहमान की पार्टी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, जमात 70 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में तारिक रहमान का पीएम बनना तय है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को मिली प्रंचड जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत

पीएम मोदी के इस संदेश को दिल्ली-ढाका संबंधों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक बदलावों के बाद नई लीडरशिप उभरकर सामने आई है।

बांग्लादेश में BNP की बंपर जीत

बता दें कि BNP की जीत के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है, और भारत की ओर से आया यह संदेश द्विपक्षीय संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Whatsapp पर होती थी डीलिंग, रेट फिक्‍स होने पर मीटिंग...गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रही थी जिस्‍मफरोशी, इस हाल में पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 09:36 IST