PM Modi: 8 मार्च को गुजरात में पहली बार होगा ऐसा, जब पीएम मोदी का सुरक्षा कवच देखकर चौंक जाएगी पूरी दुनिया

PM Modi: 8 मार्च को पीएम मोदी गुजरात में रहेंगे और उनकी सुरक्षा कवच को देखकर ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया हैरान हो जाएगी। पहली बार ऐसा होगा।

PM मोदी का गुजरात दौरा। | Image: X

PM Modi: 8 मार्च यानि कि शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया हैंडल देश की महिलाएं संभालेंगी। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी गुजरात के नवसारी में रहेंगे। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पीएम मोदी के इस दौरे की जानकारी दी है। खास बात ये है कि पीएम मोदी जिस इवेंट में शामिल होंगे, उसमें केवल महिलाओं पुलिसकर्मियों को ही सेक्योरिटी कवर के लिए तैनात किया जाएगा।

बता दें, ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम मोदी के किसी इवेंट में केवल महिला पुलिसकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा। इसे लेकर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "गुजरात पुलिस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल करने जा रही है। भारत के इतिहास में पहली बार केवल महिला पुलिसकर्मी ही देश के प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी।" इससे ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश जाएगा।

7-8 मार्च को महिलाओं को खास सौगात

पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे।

शाम करीब पांच बजे गुजरात में पीएम मोदी सूरत खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को नवसारी जाएंगे और सुबह करीब 11:30 बजे ‘लखपति दीदी’ से बातचीत करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह होगा जो विभिन्न योजनाओं की शुरुआत का गवाह बनेगा।

इसे भी पढ़ें: UP News: होली पर गुजिया-मिठाई खरीदने वाले सावधान, बुलंदशहर में 50 लाख कीमत का 10 हजार लीटर मिलावटी घी बरामद

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 March 2025 at 18:50 IST