अपडेटेड 17 June 2024 at 16:31 IST
Eid Ul Adha 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दी बधाई, बोले- 'सभी खुश और स्वस्थ रहें'
PM Modi On Bakrid 2024: देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी।
PM Modi On Bakrid 2024: देशभर में आज 17 जून 2024 के दिन बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों के स्वस्थ और खुश रहने की कामना की है।
बकरीद के पर्व की धूम देशभर में देखने को मिल रही है, इसे ईद-अल-अजहा और ईद-उल-अज़हा नाम से भी जानते हैं। बताया जाता है कि इस दिन को त्याग और कुर्बानी के तौर पर याद किया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, हर साल आखिरी माह ज़ु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई बड़े नेताओं ने ईद-उल-अधा की शुभकामनाएं दी हैं।
सभी खुश और स्वस्थ रहें- PM Modi
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बकरीद की मुबारकबाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।’
यह भी पढ़ें : बूंद-बूंद को तरसी दिल्ली, MP के इस गांव में भी जल संकट; जनता का धैर्य टूटा तो... ये हुए हालात
पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी मुबारकबाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भी शुभकामनाएं दीं हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से लिखा गया कि, ‘ईद-उल-अजहा के शुभ अवसर पर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के महामहिम राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को मालदीव गणराज्य की सरकार और लोगों को मुबारकबाद दी हैं।’ अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, ‘इस त्योहार में निहित त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों पर जोर दिया, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी विश्व के निर्माण के लिए आवश्यक हैं।’
यह भी पढ़ें : PM मोदी-पोप फ्रांसिस की फोटो पर कमेंट कर फंसी कांग्रेस
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 June 2024 at 10:04 IST