BIG BREAKING: PM मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस को फोन कर कहा- प्लान तैयार हो चुका है, बस...
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिये मिली है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिये मिली है।
जानकारी के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने का धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने कहा कि 'पीएम मोदी को जान से मारने का प्लान हो चुका है।'
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, यह कॉल पुलिस कंट्रोल नंबर पर कल रात लगभग 9 बजे आया। अब पुलिस ने इस पूरे मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरे कॉल के बारे में पता लगाने में जुट गई है।
PM को इससे पहले भी मिल चुकी है कई धमकियां
बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 6 साल में तीन बार जान से मारने की धमकी मिली है। साल 2023 में हरियाणा के एक युवक ने वीडियो वायरल कर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। साल 2022 में जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी देते हुए कहा था कि मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। वहीं 2018 में एक फेसबुक पेज पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में 28वीं गिरफ्तारी, आरोपी फरहत गिरफ्तार, Video में कहा था- हिंदुओं का मार दो...
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 November 2024 at 11:24 IST