अपडेटेड 17 October 2022 at 21:59 IST
Yoga तनाव मिटाकर जीवन को बनाता है हेल्दी, 'द साइंस ऑफ मुद्रा' में जानें क्या-क्या है योग की मुद्राएं
आज योग का महत्व और इसकी जरूरत पहले से भी कहीं ज्यादा हो गई है। आज के समय में वातावरण, भोजन के साथ-साथ हमारे लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया है।
योग का महत्व और इसकी जरूरत पहले से भी कहीं ज्यादा आज है। आज के समय में वातावरण, भोजन के साथ-साथ हमारे लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया है, जिसका असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी अलग तरीके से हो रहा है। औसतन लोग किसी ना किसी बीमारी या परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग इन परेशानियों से निकलने का एक सुगम रास्ता है। योग का मतलब सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि इसके कई पहलू हैं। योग एक ऐसा अर्क माना जा सकता है, जो शरीर के बाहरी हिस्से से लेकर हमारे मन को भी प्रभावित करता है। योग अपने अंदर आसन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान और कई अन्य तकनीकों को समेटे हुए हैं। हिमालयन सिद्ध अक्षर ने 'द साइंस ऑफ मुद्रा- द टीचिंग्स ऑफ हिमालय (The Science of Mudra- The Teachings of Himalayas)' नाम की एक किताब लिखी है जिसमें 'मुद्रा' के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया है।
आजकल जगह-जगह पर जिम और स्कूलों में आपको ना जाने कितने लोग योग पर ज्ञान देते या अभ्यास कराते नजर आएंगे। लेकिन सही मायने में इसका मतलब बता पाना सब के लिए संभव नहीं। 'द साइंस ऑफ मुद्रा- द टीचिंग्स ऑफ हिमालय' में 51 मुद्राओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हिमालयन सिद्ध अक्षर के किताब का विमोचन 8 अक्टूबर 2022 को किया गया। किताब को क्लीवर फॉक्स पब्लिशिंग हाउस ने पब्लिश किया है। योग के बारे में खास रुचि रखने वाले इस किताब को अमेजन से खरीद सकते हैं।
बता दें, विमोचन के तीन दिन बाद ही किताब अमेजन #Bestseller की कैटेगरी में शामिल हो गया। आज की जीवनशैली में योग का शामिल होना बेहद जरूरी है। हम जिस तरह का भोजन करते हैं या ऑफिस में जिस दबाव घंटों तक बैठकर में काम करते हैं ऐसे में योग को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करके लोग कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इस किताब में आपको मुद्रा से जुड़ी तमाम चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकती है। किताब में सूर्य मुद्रा (सूर्य), पृथ्वी मुद्रा (पृथ्वी), वायु मुद्रा (वायु), अग्नि मुद्रा (अग्नि), आकाश मुद्रा (ब्रह्मांड/अंतरिक्ष), और जल मुद्रा (जल) पर प्रकाश डाला गया है। https://thescienceofmudras.com/ वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Women Asia Cup 2022 का खिताब जीतने के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो हुआ वायरल
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 October 2022 at 21:59 IST