अपडेटेड 1 March 2024 at 09:45 IST
Women’s Day 2024: कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य
Women’s Day 2024: आइए जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है और इस सेलिब्रेट करने के पीछे का इतिहास किया है।
International Women's Day: हर साल मार्च के महीने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित किया गया है। हर साल की तरह ही इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मार्च महीने कि 8 तारीख को मनाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इसका इतिहास क्या होगा और इससे सेलिब्रेट करने के लिए पीछे आखिर क्या उद्देश्य हो सकता है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानने के पीछे का इतिहास और उसका उद्देश्य क्या है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (History of International Women's Day)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के पीछे एक रैली का अहम योगदान रहा है। दरअसल, साल 1908 में न्यूयॉर्क में हुई 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था। इस रैली को करने के पीछे महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाए। साथ ही उनका जो वेतन है वह उनके द्वारा किए जा रहे काम के अनुसार ही उन्हें दिया जाए।
इतना ही नहीं इस महिला रैली की मांग यह भी थी कि उन्हें वोट देने का भी अधिकार भी हासिल हो। इस महिला रैली के ठीक एक साल बाद अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहले नेशनल वुमान डे की घोषणा की थी। जिसके बाद साल 1911 में डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड में पहला इंटरनेशनल वुमन डे सेलिब्रेट किया गया था।
इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च, साल 1975 को महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी। जहां से हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।
महिला दिवस मनाने का उद्देश्य (Purpose of celebrating Women's Day)
अगर बात करें इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे के उद्देश्य की तो इस दिन को मनाने का खास मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाकर उनके प्रति अक्सर होने वाले भेदभाव को खत्म करना है। साथ ही ये दिन इसलिए भी मनाया जाता है ताकि समाज महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कई जागरूक कार्यक्रम और कैंपेन का भी आयोजन किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 March 2024 at 08:42 IST