अपडेटेड 31 December 2025 at 14:25 IST

Winter Mooli Lehsun Chutney Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए जरूर बनाएं ये स्पेशल चटनी, अभी नोट करें रेसिपी

Winter Mooli Lehsun Chutney Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में आपको ठंड में लहसून और मूली की चटनी बनाने और इसे खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

Winter Mooli Lehsun Chutney Recipe | Image: Freepik

Winter Mooli Lehsun Chutney Recipe: सर्दियों का मौसम अपने साथ खान-पान का एक अलग ही मजा लेकर आता है। इस मौसम में गर्मागर्म परांठे और उनके साथ चटपटी चटनी मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। अक्सर लोग सर्दियों में ठंड से बचने के लिए चाय या काढ़े का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद मूली और लहसुन की एक खास चटनी न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है? 

आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से मूली-लहसुन की तीखी चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

मूली और लहसुन की चटनी क्यों है फायदेमंद? 

मूली में विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसकी तासीर हल्की गर्म होती है जो सर्दियों में फायदेमंद है। लहसुन एंटीबायोटिक है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। मूली का तीखापन और लहसुन की सोंधी खुशबू मिलकर एक ऐसा फ्लेवर तैयार करते हैं जो सादे खाने में भी जान डाल देता है।

मूली और लहसुन की चटनी बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • मूली
  • लहसुन की कलियां
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • नींबू का रस
  • नमक
  • जीरा
  • सरसों का तेल

मूली और लहसुन की चटनी किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले मूली को अच्छे से धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई मूली का पानी हल्के हाथों से निचोड़ कर निकाल दें।
  • अब एक मिक्सर जार लें। इसमें लहसुन की कलियां, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालें।
  • उसमें कद्दूकस की हुई मूली और हरा धनिया मिलाएं। ध्यान रहे कि चटनी को बहुत ज्यादा बारीक न पीसें। इसे थोड़ा दरदरा ही रखें, जिससे मूली और लहसुन का क्रंच बना रहे।
  • तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिलाएं।

ये भी पढ़ें - Black Garlic Benefits: क्यों है काला लहसुन सेहत के लिए वरदान? जानें इसके चमत्कारी फायदे

मूली और लहसुन की चटनी खाने के फायदे 

मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और लहसुन पाचन के लिए रामबाण है। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप लहसुन-मूली की चटनी जरूर खाएं। लहसुन पेट में बनने वाली गैस को कम करता है और भारी भोजन को पचाने में मदद करता है।
मूली में पोटैशियम होता है, जो खून को साफ रखता है। लहसुन और मूली की चटनी लिवर को हेल्दी बनाता है और लिवर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 14:25 IST