अपडेटेड 24 November 2024 at 13:37 IST

अब सर्दियों में बढ़ाएं अपनी Immunity, डाइट में आज ही जोड़ें विटामिन डी

How can I boost my immune system fast? विटामिन डी सबसे ज्यादा कौन सी चीज में पाया जाता है? इम्यून सिस्टम को जल्दी कैसे बूस्ट करें? जानते हैं...

Vitamin D की कमी को कैसे पूरा करें | Image: freepik

How to raise vitamin D quickly? सर्दियों में अक्सर लोगों को कम इम्यूनिटी के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस मौसम अक्सर लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनते हैं। ऐसे में लोग सर्दियों में धूप नहीं लेते, जिसके कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है और विटामिन डी न केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत रखने में उपयोगी है। ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से न केवल आप इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं बल्कि विटामिन डी को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विटामिन डी को जोड़ने के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

विटामिन डी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? (How can I boost my immune system fast?)

  • व्यक्ति अपनी डाइट में संतरे के जूस को जोड़ सकता है। बता दें कि संतरे के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है जो न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है बल्कि सर्दी जुकाम आदि से राहत भी दिला सकता है। 
  • व्यक्ति अपनी डाइट में जरूरी नट्स और सीड्स को जोड़ सकता है। बता दें कि उनके अंदर न केवल विटामिन डी पाया जाता है बल्कि ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है। ऐसे में बादाम, अखरोट आदि को डाइट में जोड़ने से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। 
  • यदि सर्दियों के मौसम में देसी घी या मक्खन को जोड़ा जाए तो इससे भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। रोजाना इनके सेवन से इम्यूनिटी को फायदा मिलता है। 
  • बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, पनीर आदि में विटामिन डी मौजूद होता है। वहीं इनके अंदर कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत भी रख सकता है।

ये भी पढ़ें - Dandruff Problem: डैंड्रफ से छुटकारा पाने का सबसे तेज तरीका क्या है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 13:37 IST