अपडेटेड 18 December 2024 at 22:58 IST

Most Searched Places: साल 2024 में विदेश की ये जगहें हुई गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च, मनाएं क्रिसमस

What is the most searched on Google in 2024? साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहें कौन-सी हैं? 2024 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हो रहा है? जानते हैं इस लेख के

What is the most searched on Google in 2024? | Image: Tripadvisor

What is the most searched on Google in 2024? बता दें कि गूगल हर साल हमारे साथ कुछ ऐसी लोकेशन की लिस्ट साझा करता है, जिन्हें हर साल लोगों द्वारा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। ऐसे में लोगों को इस बात की जानने की इच्छा होती है कि कौन सी ऐसी लोकेशन हैं जो सबसे ज्यादा सर्च हो रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी कुछ जगहों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है और आप क्रिसमस पार्टी के लिए इन लोकेशन पर जाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

आज का हमारा लेख इन्हीं लोकेशन पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोकेशंस को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। पढ़ते हैं आगे... 

साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहें कौन-सी हैं?

  • बाली - बाली को इस साल गूगल पर काफी सर्च किया गया। इसे बेस्ट रोमांटिक जगह माना जाता है। वहीं लोग शादी के बाद हनीमून के लिए इस जगह का चुनाव करते हैं। भारत में साल 2024 में ही नहीं बल्कि पर्यटन हर साल भारी मात्रा में यहां घूमने जाते हैं। कहते हैं कि यहां पर भोजन का ज्यादा खर्चा नहीं है साथ ही ट्रांसपोर्ट और होटल भी सही रेट में मिल जाते हैं। 
  • अज़रबैजान - साल 2024 में इस जगह को भी सबसे ज्यादा सर्च किया है। जो भी यहां आता है वो क़बाला घूमने जरूर जाता है। यहां लोग प्राचीन चित्रकला को देखने आते हैं। बता दें कि अज़रबैजान यूरोप और एशिया के बीच में बसा हुआ है और कैस्पियन सागर से घिरा हुआ है।
  • कजाकिस्तान - बता दें कि इस साल यानी 2024 में कजाकिस्तान को भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह दुनिया के बड़े देशों की लिस्ट में शामिल है। यहां पर जाना किसी सपने से कम नहीं है। यहां घोड़े पर सवारी और घोड़ा युद्ध जैसी परंपराएं देखने को मिल सकती हैं।
  • जॉर्जिया - यूरोप में स्थित जॉर्जिया अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है। इस साल गूगल पर लोगों ने इसे काफी सर्च किया। क्रिसमस के लिए कोई अच्छी जगह तलाश कर रहे हैं तो आप जॉर्जिया का चुनाव कर सकते हैं। अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में यहां भोजन, होटल के सही रेट लग जाते हैं। यहां पर आप ज्यादा से ज्यादा समय भी बिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें - साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई वो रेसिपी जिसे रोज खाते हैं आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 December 2024 at 22:58 IST