अपडेटेड 8 December 2025 at 14:55 IST
Washing Machine Hack: बार-बार गंदे हो जाते हैं कंबल और रजाई? वॉशिंग मशीन में तुरंत साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
कंबल और रजाई धोने की ट्रिक - बार-बार गंदे होने वाले कंबल और रजाई को वॉशिंग मशीन में कैसे आसानी से साफ करें? जानें आसान ट्रिक जिससे भारी कपड़े भी बिना नुकसान के तुरंत हो जाएंगे क्लीन।
How To Wash Woolen In Washing Machine Safely In Hindi: ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग ऊनी कपड़े, कंबल और रजाई का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कई बार ये बार-बार गंदे हो जाते हैं या इनमें बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग इन्हें इस्तेमाल करने से कतराते हैं। हर बार ड्राईक्लीन करवाना भी महंगा पड़ता है। लेकिन आप अपने ऊनी कपड़े, रजाई और कंबल को घर की वॉशिंग मशीन में ही आसानी से साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आसान और कारगर हैक्स, जिनकी मदद से आप इन्हें घर पर ही बिना नुकसान पहुंचाए धो सकते हैं।
धोने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
केयर लेबल जरूर पढ़ें
हर कंबल, रजाई या ऊनी कपड़े के साथ एक केयर टैग आता है। उसमें साफ तरीके से बताया जाता है कि कपड़े को कैसे धोना है। अगर टैग मशीन वॉश की अनुमति देता है तो आप इसे आसानी से घर पर धो सकते हैं।
मशीन को ओवरलोड न करें
कंबल और रजाई भारी होते हैं। मशीन की क्षमता के हिसाब से ही इन्हें डालें। अगर रजाई बहुत भारी है, तो इसे दो हिस्सों में मोड़कर अलग-अलग हिस्सों में धोएं। हल्की रजाई या कंबल आसानी से मशीन में घूम जाते हैं।
दाग हों तो पहले प्री-ट्रीट करें
किसी हिस्से पर दाग लगा हो, तो हल्के डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर से उसे पहले साफ कर लें। इससे धोने के बाद बेहतरीन रिज़ल्ट मिलता है।
छोटे ऊनी कपड़ों को मेष बैग में डालें
मोजे, दस्ताने जैसे छोटे आइटम मशीन में उलझ जाते हैं। इन्हें मेष लॉन्ड्री बैग में डालकर धोएं।
वॉशिंग मशीन में धोने का सही तरीका
सही मोड चुनें
ऊनी कपड़े बेहद नाज़ुक होते हैं, इसलिए मशीन में दिए गए मोड सही तरह से चुनें। इनके नाम Gentle Mode, Delicates Mode, Woolen Cloth Mode है। ये मोड कपड़ों को धीरे-धीरे साफ करते हैं और उनके रेशों को खराब नहीं होने देते हैं।
पानी का तापमान
ऊनी कपड़े ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में ही अच्छे धुल पाते हैं। गर्म पानी से ऊन सिकुड़ सकती है और कपड़े का आकार बिगड़ सकता है।
डिटर्जेंट का सही चुनाव
पाउडर डिटर्जेंट की जगह लिक्विड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें। बेहतर होगा अगर आप वूल वॉश डिटर्जेंट या माइल्ड बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह ऊनी फाइबर को नरम रखता है और कपड़ा फुला-फुला लगता है।
कंबल और रजाई कैसे मशीन में डालें
रजाई को मशीन में इस तरह फैला कर रखें कि वह ड्रम के चारों ओर बराबर फैले। अगर एक जगह भारी हो गई, तो मशीन असंतुलित होकर रुक सकती है।
सुखाने का सही तरीका
सीधी धूप से बचें
ऊनी कपड़ों को तेज धूप में सुखाने से उनकी चमक और मुलायमपन कम हो सकता है। उन्हें हवादार जगह में सुखाएं।
हैंगर पर न लटकाएं
ऊनी कपड़े पानी सोखकर भारी हो जाते हैं, और हैंगर पर लटकाने से वे खिंच जाते हैं। इन्हें समतल सतह पर फैलाकर सुखाएं।
अन्य जरूरी टिप्स
कंबल और रजाई के सूखने के दौरान इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में पलटते रहें। इससे अंदर की नमी जल्दी निकल जाएगी और बदबू नहीं आएगी।
ड्रायर का उपयोग कब करें?
यदि ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी हो, तो लो मोड हीट का ही उपयोग करें ताकि कपड़ा खराब न हो।
कुछ खास घरेलू हैक्स
- बदबू हटाने के लिए वॉश में ½ कप सफेद सिरका डाल सकते हैं।
- ऊनी कपड़ों को धोने के बाद थोड़ा फैब्रिक कंडीशनर यूज करें, इससे वे मुलायम बने रहते हैं।
- रजाई को धोने से पहले 2-3 मिनट धूप में झाड़ लें, धूल निकल जाएगी।
अब कंबल, रजाई और ऊनी कपड़ों की सफाई में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा खर्च। वॉशिंग मशीन की सही सेटिंग और कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप इन्हें घर पर ही बिल्कुल नई जैसी चमक और खुशबू दे सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 14:55 IST