अपडेटेड 14 November 2024 at 15:09 IST
आप गलती से Non-Veg तो नहीं खा रहे? उन चीजों की लिस्ट, जो वेज के रूप में परोसी जाती है पर है नॉन वेज
Veg Food Items in Hindi: वेज के रूप में कहीं आप नॉन वेज तो नहीं खा रहे? पूरी जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Veg Food Items in Hindi: हमारे आसपास दो तरीके के लोग होते हैं एक शाकाहारी और एक मांसाहारी यानी वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन। ऐसे में ये लोग अपनी डाइट अपने अनुसार निर्धारित करते हैं। शाकाहारी लोग नॉनवेज नहीं खाते हालांकि नॉन वेजिटेरियन वेज खाना आसानी से खा सकते हैं। ऐसे में शाकाहारी लोगों को बता दें कि वह आम दिनों में जो चीज खा रहे हैं वो वेज नहीं बल्कि नॉन वेज हो सकती हैं, ऐसे में इन चीजों के बारे में शायद आपको नहीं पता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हम वेज के रूप में कौन सी नॉन वेज चीजें खा रहे हैं। पढ़ते हैं आगे…
नॉन वेज लिस्ट…
- बता दें कि हम बड़े शौक से चीज़ खाते हैं। यह न केवल पराठे में डाला जाता है बल्कि सैंडविच में भी इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन बता दें कि चीज़ के अंदर रेनेट नाम का एंजाइम मौजूद होता है जो मुख्य रूप से जानवरों के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मौजूद होता है। ऐसे में जब भी चीज़ खरीदें तो उसकी जरूरी सामग्री जरूर पढ़ें।
- सफेद चीनी ज्यादातर घरों में इस्तेमाल की जाती है। सभी इसे बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन यह नेचुरल सफेद नहीं होती है। इसे सफेद करने के लिए पॉलिशिंग होती है जो जानवरों की हड्डियों के चूर्ण के इस्तेमाल से की जाती है।
- बटर नान को भी वेज के रूप में देखा जाता है। बता दें कि सॉफ्ट बटर नान जितना खाने में टेस्टी लगता है उतना आपको हैरान भी कर सकता है। बता दें कि जब भी बटर नान के लिए आटा गूंथा जाता है तो इसमें अंडा मिलाया जाता है, जिससे इसे सॉफ्ट और इलास्टिक जैसा बनाया जा सके। ऐसे में रेस्टोरेंट पर खाने से पहले पूछ लें कि क्या आटे में अंडा है या नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 15:09 IST