अपडेटेड 5 February 2026 at 14:11 IST

Valentine Day Special: मी टाइम पर फोकस... सिंगल हैं तो न हों मायूस, वैलेंटाइन डे वीक ऐसे करें सेलिब्रेट

Solo Valentines Day Ideas: अगर आप सिंगल हैं तो भी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर सकते हैं। जी हां, ये हफ्ता आप सेल्फ लव से भर सकते हैं, जिसमें आप खुद को गिफ्ट दे सकते हैं और स्पेशल फील करने के लिए कुछ खास एक्टिविटी कर सकतें है। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी और अकेलापन महसूस नहीं होगा।

Valentine Day 2026 : सिंगल होने पर ऐसे सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे वीक | Image: AI

Valentines Day 2026 for singles: फरवरी में वैलेंटाइन वीक आते ही हर तरफ प्यार-मोहब्बत की बातें शुरू हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म हो जाता है। कपल्स इस हफ्ते को बहुत ही एक्साइटिड होकर सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जो लोग सिंगल हैं, वे अक्सर सोचते हैं कि वैलेंटाइन वीक उनके लिए नहीं है। लेकिन सच तो ये है कि वैलेंटाइन डे का असली मतलब होता है प्यार और अपनापन, जो सबसे जरूरी होता है। सिंगल रहते हुए भी इस हफ्ते को खुशियों से भरा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान और मजेदार तरीके जिनसे आप इस वैलेंटाइन वीक को अपने लिए खास बना सकते हैं।

खुद को स्पेशल गिफ्ट दें

जरूरी नहीं कि कोई और ही हमेशा आपको गिफ्ट दे, आप खुद भी अपने लिए शॉपिंग कर सकती हैं।
रोज डे (7 फरवरी 2026) पर अपनी पसंद के रंग के फूलों का गुलदस्ता घर लाएं। 
चॉकलेट डे (9 फरवरी 2026) को अपनी फेवरेट डार्क चॉकलेट या कोई डेजर्ट ऑर्डर करें।  
कोई ऐसी चीज आप खरीद सकती हो, जिसे आप लंबे वक्त से खरीदना चाहती थी, या फिर कोई किताब, गैजेट, कपड़े या जूते। क्योंकि अब वक्त है खुद को यह तोहफा देने का। 

खुद को गिफ्ट देने से आत्म-सम्मान बढ़ता है और खुशी का अहसास होता है। खुद को पैम्पर करें और मी-टाइम का मजा लें। इस हफ्ते को अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए इस्तेमाल करें। घर पर ही फेस मास्क, बॉडी स्क्रब या हेयर मास्क लगाकर स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें। नजदीकी स्पा में एक अच्छा मसाज या फेशियल सेशन बुक कर लें। इसके अलावा योगा, मेडिटेशन या फिर लंबी वॉक पर भी जा सकते हैं। ऐसे छोटे-छोटे काम आपको अंदर से तरोताजा और कॉन्फिडेंट महसूस कराते हैं।

सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया कपल्स की तस्वीरों और रोमांटिक पोस्ट से भर जाता है। अगर ये पोस्ट आपको उदास या जलन महसूस कराती हैं, तो कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लें। इसकी जगह अपनी पुरानी हॉबी फिर से शुरू करें जैसे- पेंटिंग, स्केचिंग, नई रेसिपी ट्राई करना, कोई नया ऑनलाइन कोर्स शुरू करना या फिर किताबें पढ़ना। यह वक्त खुद को बेहतर बनाने का शानदार मौका है।

मूवी मैराथन या सिनेमाघर का प्लान

13 फरवरी (किस डे) और 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को घर पर आरामदायक कोना बनाकर अपने साथ वक्त बिता सकते हैं। अपनी फेवरेट एक्शन या मोटिवेशनल फिल्मों की लिस्ट तैयार करें। पॉपकॉर्न, चाय-कॉफी के साथ अकेले या फिर दोस्तों के साथ मूवी देखें। इस साल वैलेंटाइन वीकेंड पर कई रोमांटिक और मनोरंजक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। आप अकेले या दोस्तों के साथ थिएटर जा सकते हैं। 

दोस्तों के साथ करें पार्टी

आप अगर सोलो नहीं जाना चाहते तो अपने दोस्तों के साथ मूवी या कहीं आस-पास घूमने का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ रोमांटिक पार्टनर नहीं होता। यह प्यार और दोस्ती का भी त्योहार है। सिंगल दोस्तों को बुलाकर घर पर डिनर पार्टी भी रखी जा सकती है। बाहर किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएं औक कार्ड गेम्स खेलें या फिर दोस्तों के साथ बैठकर पुरानी यादें ताजा करें। दोस्तों के साथ बिताया समय सबसे ज्यादा खुशी देता है और अकेलापन महसूस नहीं होने देता। हर इंसान की पसंद अलग होती है। जो आपको अच्छा लगे वही करें। सबसे जरूरी है खुद से प्यार करना और खुश रहना। 

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ का कर्ज और मोबाइल का 'सौदा'... गाजियाबाद सुसाइड केस में नया मोड़

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 14:11 IST