अपडेटेड 5 February 2023 at 09:22 IST
Valentine’s Week में क्या-क्या किया जाता है? ऐसे कराएं पार्टनर को स्पेशल फील
Valentine Special Days: वैलेंटाइन डे का इंतजार खत्म होने वाला है। बस थोड़े ही दिनों के बाद वो दिन आवे वाला है, जब युवा खास करके इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं।
Valentine's Day list: वैलेंटाइन वीक सभी प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास माना जाता है। इसमें रोज डे, प्रपोज डे, प्रॉमिस डे, टेडी डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। इन दिनों में पार्टनर्स एक दूसरे के लिए स्पेशल सरप्राइज प्लान करते हैं और गिफ्ट्स देते है। वैलेंटाइन को प्यार का महीना भी कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक में आप किसी भी दिन अपने दिल की बात कह सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2022) में कौन सा दिन किस तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।
Valentine's Day list
- 7 February- Rose day
- 8 February - Propose Day
- 9 February - Chocolate Day
- 10 February - Teddy Day
- 11 February - Promise Day
- 12 February - Hug Day
- 13 February - Kiss Day
- 14 February - Valentines Day
रोज डे : आप वैलेंटाइन वीक की शुरुआत प्यार के इजहार के बिना नहीं कर सकते, और प्यार का इजहार रोज डे के बिना अधूरा है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप भी अपने पार्टनर को महकता हुआ खूबसूरत गुलाब दे कर कहें दिल की बात और मनाए रोज डे।
(IMAGE: PEXELS)
प्रपोज डे : वैलेंटाइन वीक के पहले दिन भले ही आपने पार्टनर को गुलाब के साथ दिल की बात कह दी हो। मगर इसके दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस मौके को अपने हाथ से न जाने दें और अपने लवमेट के साथ एक हसीन शाम की प्लानिंग करें।
(IMAGE: PEXELS)
चॉकलेट डे : रोमांस के मौसम में 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। लड़कों से ज्यादा लड़कियों को चॉकलेट ज्यादा पसंद होती हैं। ये वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर की लाइफ में चॉकलेट देकर मिठास भर सकते हैं।
टेडी डे : 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। अगर अब तक आपने अपने दिल की बात नहीं की है तो अब बिना देरी किये इजहार कर दें।
(IMAGE: PEXELS)
प्रॉमिस डे : वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन 11 फरवरी को पड़ता है। अपने प्यार का इजहार करते हुए कपल एक दूसरे के साथ कुछ वादे करते हैं। सच्चा प्यार और स्नेह देने के लिए हर कपल की लाइफ में यह दिन बहुत इम्पोर्टेन्ट माना जाता है।
(IMAGE: PEXELS)
हग डे : वैलेंटाइन वीक में हग डे का दिन बहुत स्पेशल होता है। हर साल यह दिन 12 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है।
(IMAGE: PEXELS)
किस डे : वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे पड़ता है। रोमांस करने वाले कपल के लिए यह दिन बहुत खास होता है। अपने पार्टनर के लिए इस दिन को अगर आप और ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो आप उन्हें सुबह सुबह गुड मॉर्निंग मैसेज के साथ-साथ प्यार भरी शायरियां और वैलेंटाइन सन्देश भेजें।
(IMAGE: PEXELS)
वैलेंटाइन डे : आखिरकार वैलेंटाइन वीक का वो दिन आ गया जिसका सभी प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। जब प्रेमी साथ मिलकर प्रेम का जश्न मनाते हैं। हर साल यह दिन 14 फरवरी को मनाया जाता है।
(IMAGE: PEXELS)
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rashmi Agarwal
पब्लिश्ड 5 February 2023 at 09:06 IST






