अपडेटेड 7 February 2026 at 10:09 IST

Rose Day से शुरू हुआ जश्न-ए-मोहब्बत, Valentine Week में किस दिन मनाया जाता है कौन सा डे, नोट कर लें हफ्ते भर का पूरा कैलेंडर

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है। जानिए हर दिन का मतलब और सेबिब्रेट करने का तरीका। 7 फरवरी को रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, इसके बाद पूरे हफ्तेभर इसे सेलिब्रेट किया जाता है।

Valentine Week में कौन सा डे कैसे मनाएं | Image: Freepik

Valentine Week: फरवरी में वैलेंटाइन वीक आते ही हर तरफ प्यार का माहौल बन जाता है। वैलेंटाइन वीक 2026 आज 7 फरवरी से शुरू हो गया है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। यह हफ्ता प्यारभर होता है, जो कपल्स के लिए काफी स्पेशल टाइम होता है। जिसमें वो एक दूसरे के और नजदीक आ जाते हैं। ये वीक न सिर्फ गिफ्ट्स लेने-देने के लिए बल्कि दिल की बात कहने का भी सबसे खास मौका होता है। भारत में भी अब वैलेंटाइन ट्रेडिशन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। ये इसलिए इससे पता चलता है क्योंकि इन दिनों बाजारों में रोजेस, चॉकलेट्स और टेडी बियर्स की डिमांड काफी बढ़ जाती है। 
 
बात करें वैलेंटाइन वीक की तो ये दिन पहले से तय होते हैं और हर साल एक जैसे ही रहते हैं। इस साल 2026 में ये दिन शनिवार से शुरू होकर शनिवार पर खत्म हो रहे हैं, वीकेंड पर ये युवाओं के बीच काफी सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन ट्रेंड देखते हुए लोग अपनी स्टोरीज शेयर करते हैं। अगर आपको डेट के हिसाब से नहीं पता कि कब कौनसा दिन है तो यहां आप वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Valentine Week में कौन सा डे कैसे मनाएं

7 फरवरी- रोज डे: प्यार की शुरुआत गुलाब से की जाती है, लाल गुलाब रोमांस के लिए होता है और अगर आप किसी दोस्त को देना चाहे तो पीला रोज भी दे सकते हैं जो दोस्ती की निशानी होती है। आप चाहें तो गुलाब को किताब में रखकर गिफ्ट कर सकते हैं, जो हमेशा यादों को ताजा रखेगा। बाजारों में आज के दिन रोजेस की बिक्री बढ़ जाती है। 

8 फरवरी- प्रपोज डे: दिल की बात कहने का दिन होता है। ये सिर्फ शादी का प्रपोजल नहीं, बल्कि फ्यूचर के प्लान्स भी इस दिन शेयर किए जा सकते हैं। पार्क या सनसेट पॉइंट पर शांत जगह चुनकर आप अपने साथी के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

9 फरवरी- चॉकलेट डे: रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे रखा गया है, क्योंकि चॉकलेट 'फील गुड' हॉर्मोन रिलीज करती है। आप कस्टमाइज्ड बॉक्स बनवा कर अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं, जिसमें उनके  फेवरेट फ्लेवर की चॉकलेट हो।

10 फरवरी- टेडी डे: क्यूटनेस का सिंबल टेडी बियर को कहा जा सकता है, दूर रहने वाले पार्टनर एक दूसरे को टेडी भेजते हैं। जिन्हें हग करके उन्हें आपकी याद आती है।
 
11 फरवरी- प्रॉमिस डे: वादों से रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रॉमिस डे काफी अच्छा दिन है। कोशिश करें बड़े प्रॉमिस की बजाय रियलिस्टिक प्रॉमिस करें जैसे 'तुम्हारी बात सुनूंगा' या फिर आप हाथ से लिखकर लेटर भी दे सकते हैं।

12 फरवरी- हग डे: सभी को पता है एक जादू की झप्पी पूरे दिन की थकान मिटा सकती है। अपने साथी को लंबा हग देकर क्लोजनेस बढ़ाएं। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ बैठे रहे और इससे खास क्या ही हो सकता है।

13 फरवरी- किस डे: इमोशंस को गहरा करने के लिए किस डे युवाओं में काफी पॉपुलर है। आप चाहे तो फोरहेड किस से रिस्पेक्ट दे सकते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे: ये होता है पूरे हफ्ते का क्लाइमैक्स। इस दिन डिनर डेट या ट्रिप प्लान करने का अच्छा मौका होता है। तो आप भी कुछ प्लान करें और अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं।

ये दिन छोटे जेस्चर्स से रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वैलेंटाइन डे पर भारत में कई जगहों पर इवेंट्स रखे जाते हैं। यह वीक सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि सभी रिलेशनशिप्स के लिए है। लेकिन याद रखें, प्यार रिस्पेक्ट और कंसेंट पर आधारित होना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो भी सेल्फ लव सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक खुशियां फैलाने का एक बहाना है। तो आप भी इसे एन्जॉय कर सकते हैं। 

यह भी पढें: दिल्ली में धूप के साथ ठंडी हवाएं, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 10:09 IST