अपडेटेड 7 February 2024 at 10:52 IST
Valentine Week: Rose Day के साथ आज से शुरू हुआ प्यार का हफ्ता, जानिए किस दिन मनाया जाएगा कौन-सा डे
Valentine's Week: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं कि किसी दिन कौन-सा डे मनाया जाता
Valentine's Week: कुछ दिन पहले ही फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। हालांकि इस प्यार भरे वीक की शुरुआत आज से हो चुकी है।
फरवरी के महीने में हफ्ते के सात दिन कपल्स के लिए बेहद खास होते हैं। जिसका इंतजार कपल पूरे साल बेसब्री से करते हैं। ये सात दिन वैलेंटाइन वीक कहलाते हैं। जिसमें कपल्स अपने पार्टनर को अलग-अलग अंदाज से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। वहीं, आज इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में किस दिन कौन-सा डे सेलिब्रेट किया जाएगा।
किस दिन होता है कौन सा डे
रोज डे (Rose Day) : 7 फरवरी
सात फरवरी यानी आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज रोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गुलाब का फूल या अन्य फूल, गुलदस्ता आदि देकर इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं।
प्रपोज डे (Propose Day) : 8 फरवरी
रोज डे के बाद दूसरा दिन अपने प्यार का इजहार करने का होता है। यानी कि प्रपोज डे। इस दिन पार्टनर कोई रिंग या गिफ्ट देकर अपने लव्ड वन्स से अपने प्यार का इजहार करता है।
चॉकलेट डे (Chocolate Day) : 9 फरवरी
पार्टनर को प्रपोज करने के बाद कुछ मीठा खाना तो बनता है। इसलिए इसके बाद सीधे चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।
टेडी डे (Teddy Day): 10 फरवरी
वैलेंटाइन के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा टेडी बीयर गिफ्ट कर सकते हैं, जो हमेशा उन्हें आपके प्यार का अहसास कराने में मदद करेगा।
प्रॉमिस डे (Promise Day): 11 फरवरी
11 फरवरी को पार्टनर से कसमें-वादे किए जाते हैं। यानी कि इस दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। आप प्रॉमिस डे के मौके पर अपने पार्टनर से जीवनभर साथ निभाने और उन्हें खुश रखने का वादा कर सकते हैं।
हग डे (Hug Day): 12 फरवरी
प्रॉमिस करने के बाद हग डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को प्यार भरी झप्पी दे सकते हैं।
किस डे (Kiss Day): 13 फरवरी
13 फरवरी के दिन कपल्स किस डे मनाते हैं। ये आपने पार्टनर के प्रति प्यार को बयां करने का एक तरीका है।
वैलेंटाइन डे (Valentine Day): 14 फरवरी
इन सभी दिनों को सेलिब्रेट करने के बाद आखिर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, प्रपोज करते हैं। लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का अहसास कराते हैं। वैलेंटाइन डे से साथ ही वैलेंटाइन वीक का समापन हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 10:43 IST