अपडेटेड 19 December 2025 at 20:02 IST
Baby Boy Hindu Names: घर में आए नन्हे मेहमान का अभी तक नहीं रखा नाम? यहां देखें यूनिक मॉडर्न हिंदू बेबी बॉय नेम, पूरी LIST
यूनिक मॉडर्न हिंदू बॉय नामों की एक लिस्ट आप यहां देख सकते हैं, जिनका मतलब भी काफी अच्छा है। इतने प्यारे नाम है कि इनमें से आप अपने बच्चे के लिए खास नाम चुन सकेंगे।
Unique Modern Hindu Baby Names for Boy: घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो पूरा परिवार खुश हो उठता है। पैरेंट्स और बच्चे को प्यार करने वाले लोग बच्चा होते ही उसका नाम भी ढूंढना शुरू कर देते हैं। जो नाम बच्चे के व्यक्तित्व को दिखाएं और उसके जीवन में पॉजिटिव दिशा मिले। आजकल ऐसे ही नाम सोच समझ कर रखे जाते हैं, जो मॉर्डन भी लगे और नाम का मतलब भी काफी अच्छा हो। तो यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ मॉडर्न हिंदू बेबी बॉय नामों के बारे में जो संस्कृति से भी जुड़े है और उनका मतलब भी बहुत प्यारा है।
यूनिक मॉडर्न हिंदू बॉय नाम और नाम का मतलब
1. आरिव- बुद्धिमान, शांत
2. अयान - भगवान की कृपा
3. वियान - भगवान विष्णु, जीवन से भरा
4. कियान - राजा, कृपा
5. रेयान - खुशहाल, ऊंचा स्थान
6. ईशान - भगवान शिव का नाम
7. अद्विक - अनोखा, अद्वितीय
8. दर्शन - देखना, आशीर्वाद
9. काव्य - कविता, रचनात्मक
10. अर्नव - समुद्र
11. शौर्य - बहादुरी
12. अक्षय - जो कभी न मिटे
13. रिवांश - उज्ज्वल, प्रकाश
14. कृषिव - भगवान कृष्ण से जुड़ा
15. निवान - पवित्र आत्मा
16. तक्ष - राजा भरत का पुत्र
17. अह्वान - पुकार, आह्वान
18. ओजस - तेज, ऊर्जा
19. समर - युद्ध, संघर्ष
20. वीर - साहसी
अपने बच्चे के लिए नाम कैसे चुने?
आपको अपने बच्चे नाम चुनने से पहले जरूर ध्यान रखना चाहिए कि, नाम का अर्थ समझ में आए और बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखें। दूसरा नाम उच्चारण और लिखने में आसान हो। इसके अलावा परिवार की संस्कृति और परंपराओं को भी ध्यान में रखे, इससे बड़ों को सम्मान मिलता हैा नाम हमारे जीवन में खास महत्व रखता है, जो हमारे व्यक्तित्व को आकार देता है। इन यूनिक मॉडर्न हिंदू बॉय नामों में से चुनकर अपने बच्चे के जीवन में पॉजिटिव दिशा दे सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 December 2025 at 20:02 IST