अपडेटेड 10 August 2024 at 19:23 IST
Turai: तोरई की तासीर क्या होती है? क्या तोरई किडनी के मरीजों के लिए अच्छी है? जानें...
Is ridge gourd good for kidney patients: क्या आप जानते हैं तोरई की तासीर कैसी होती है और किडनी के मरीजों के लिए ये किस प्रकार फायदेमंद है।
Is ridge gourd good for kidney? गर्मियों में कई ऐसी सब्जियां खाई जाती हैं जो शरीर को ठंडा रखती हैं। वहीं गर्मियों में ज्यादातर लोग तोरई का भी सेवन करते हैं। लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि तोरई की तासीर कैसी है। वहीं किडनी के मरीजों के लिए तोरई का सेवन किस प्रकार फायदेमंद साबित हो सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तोरई खाने से किडनी पर क्या प्रभाव पड़ता है और तोरई की तासीर कैसी होती है? पढ़ते हैं आगे…
तोरई गर्म है या ठंडी? (Turai ki taseer kya hoti hai)
तोरई की तासीर ठंडी होती है। इसी कारण तोरई का सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाता है। इसके सेवन से शरीर ठंडा रह सकता है। वहीं अगर सर्दियों में इसका सेवन कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही करें। वरना ठंडी तासीर की यह सब्जी आपके शरीर को सर्दी, जुकाम, खांसी आदि का शिकार बना सकती है।
तोरई के पोषक तत्व
तोरई के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे- सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन 6 आदि पाए जाते हैं। वहीं ये न केवल डायबिटीज रोगियों के लिए उपयोगी है बल्कि इसके सेवन से एनीमिया की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। तोरई खून की कमी को दूर कर सकता है। वहीं इसके अंदर जरूरी विटामिन B12 भी मौजूद होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। वहीं अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तोरई का सेवन कर सकते हैं।
क्या तोरई किडनी के मरीजों के लिए अच्छी है? (Is Turai good for kidney patients?)
किडनी के लिए भी तोरई बेहद फायदेमंद है। बता दें कि किडनी की परेशानी में अक्सर लोग पथरी की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि पथरी होने पर तोरई को खाया जाए तो इससे फायदा पहुंच सकता है। वहीं अगर आप तोरई के रस को दूध में मिलाकर पीते हैं तो पथरी को गलाया जा सकता है। बता दें कि तोरई के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो किडनी को डिटॉक्स करने में भी आपके बेहद काम आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 19:22 IST