इस Women's Day पर गर्ल्स गैंग के साथ भारत के इन स्पॉट्स को करें एक्सप्लोर, आ जाएगा मजा
International Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
International Women's Day: हर साल 8 मार्च के दिन 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित किया गया है। कई जगहों पर महिला दिवस बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है।
हालांकि, अगर आप एक महिला हैं और आप इस महिला दिवस पर कुछ अलग और हटके करना चाहती हैं तो आपको अपने गर्ल्स गैंग के साथ ट्रिप प्लान कर लेना चाहिए। जी हां, इस वुमन डे पर आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ भारत की कुछ चगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। चलिए हम बताते हैं इन स्पॉट्स के बारे में।
गर्ल्स गैंग के साथ करें ये जगह एक्सप्लोर (Explore this place with girls gang)
गोवा
गर्ल्स गैंग के साथ चिल करना चाहती हैं तो गोवा इसके लिए बेस्ट रहेगा। कमाल के बीच, पार्टी और नाइटलाइफ की वजह से गोवा युवाओं की पहली पसंद है। ऐसे में इस वुमन डे पर आप भी अपनी गर्ल्स गैंग के साथ यहां घूमने जा सकते हैं।
लेह-लद्दाख
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप लेह-लद्दाख का रुख कर सकते हैं। यहां के बर्फीले पहाड़, शांत मठ और ट्रैकिंग ट्रेल्स आपका दिल खुश कर देंगे। आप यहां गर्ल्स गैंग के साथ-साथ सोलो ट्रैवल के लिए भी जा सकते हैं।
जयपुर
राजस्थान का जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। अपनी संस्कृति, राजसी किलों, महलों और खान-पान के लिए मशहूर जयपुर को आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मैसूर
कर्नाटक का मैसूर अपने भव्य मैसूर पैलेस, सांस्कृतिक विरासत और रेशम की साड़ियों के लिए मशहूर है। ऐसे में खरीदारी करने के साथ-साथ घूमने के लिए भी आप मैसूर का रुख कर सकती हैं। ये जगह गर्ल्स गैंग के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 11:11 IST