Raita Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बोरिंग दाल-रोटी को बनाएं लाजवाब, साथ में ट्राई करें ये मिक्स वेज रायता; बनाना बेहद आसान और टेस्ट है बेस्ट
बोरिंग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़के वाला मिक्स वेज रायता आप अपने खाने में जोड़ सकते हैं। गर्मियों में ठंडक देने वाला ये रायता, दाल-रोटी या बिरयानी के साथ परोसें। वहीं, खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। जानें आसान रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Mix Veg Raita Recipe: अगर आप भी रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो चुके हैं तो एक छोटा-सा बदलाव आपकी थाली का स्वाद बदल सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं तड़के वाले मिक्स वेज रायते के बारे में, ये ना सिर्फ सादे खाने को मजेदार बना देता है बल्कि गर्मियों में पेट को ठंडक भी पहुंचाता है। यह रायता बनाना बहुत ही आसान है और मिनटों में इसे तैयार किया जा सकता है। दही के साथ ताजी सब्जियों और एक खुशबूदार तड़के का कम्बिनेशन इसे घरेलू खाने का स्टार बना देता है।
रायता बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- 2 कप ताजी और गाढ़ी दही
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बीज निकालकर कटा हुआ)
- 1 खीरा (बारीक कटा हुआ)
- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार सादा नमक और काला नमक
- चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- मुट्ठी भर ताजा हरा धनिया (कटा हुआ)
- तड़के के लिए 1 चम्मच तेल या शुद्ध घी
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच राई
- 4-5 कढ़ी पत्ते
- एक चुटकी हींग
रायता बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अगर दही गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं। फिर इसमें कटी हुई सब्जियां डाले, प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर और हरी मिर्च डालें। भुना जीरा पाउडर, दोनों नमक और कटा धनिया मिलाकर अच्छे से मिला लें। अब तड़का तैयार करें। छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें। उसमें जीरा, राई, हींग और कढ़ी पत्ते डालें। जब राई चटकने लगे और अच्छी खुशबू आए तो गैस बंद कर दें। तड़का रायते पर डालकर हल्के हाथों से मिला लें। परोसने से पहले रायते को 15-20 मिनट फ्रिज में रख दें। क्योंकि ठंडा-ठंडा तड़के वाला रायता खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है। यह रायता पुलाव, बिरयानी, स्टफ्ड पराठे या साधारण दाल-चावल के साथ बहुत अच्छा जाता है। गर्मियों में यह प्रोबायोटिक दही और ताजी सब्जियों के कारण पाचन में भी मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है।
ध्यान रखें:
सब्जियां बारीक काटें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिले।
तड़का लगाते समय मसाले न जलने दें।
ताजा दही इस्तेमाल करें तो स्वाद बेहतर आता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 22:17 IST