अपडेटेड 30 June 2024 at 10:32 IST

T20 World Cup Wishes: राह दिखाने वाले पहले बरसों राह भटकते हैं...! देश की जीत पर भेजें ये शेर

T20 world cup: T20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन 'टीम इंडिया' की जीत पर यदि आप एक दूसरे को प्यार भरे कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहां पढ़ें...

देश की जीत पर अपनों को भेजें ऐसे ही Quotes | Image: freepik

T20 World cup 2024 india squad: 17 साल का इंतजार खत्म कर टीम इंडिया ने सात रनों से T20 वर्ल्ड कप को अपना बना लिया। ऐसे में पूरा देश इस जीत की खुशी में जश्न मना रहा है। यदि आप भी इस जीत को अपनों के साथ मनाना चाहते हैं और उन्हें प्यार भरे कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए शेर और मैसेज आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप T20 वर्ल्ड कप 2024 (world cup 2024) की जीत की खुशी में अपने को कौन से कोट्स भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

T20 world cup 2024 Quotes, Message, Wishes

1- तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर
सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर
-अमीर मीनाई
T20 World cup 2024

2- वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
हौसले मुश्किलों में पलते हैं
-महफूजुर्रहमान आदिल
T20 World cup 2024 wishes

3 - मैं बोलता गया हूँ वो सुनता रहा ख़ामोश
ऐसे भी मेरी हार हुई है कभी कभी
-वसीम बरेलवी 
T20 World cup 2024 congratulations

4 - न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा
हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा
-राहत इंदौरी  
T20 World cup 2024 congrats

5 - नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें
मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं
-अकबर इलाहाबादी
T20 World cup 2024 messages

6 - ग़ुलामी में न काम आती हैं शमशीरें न तदबीरें
जो हो ज़ौक़-ए-यक़ीं पैदा तो कट जाती हैं ज़ंजीरें
-अल्लामा इक़बाल
T20 World cup 2024 quotes

7 - वो पूछता था मिरी आँख भीगने का सबब
मुझे बहाना बनाना भी तो नहीं आया
-वसीम बरेलवी
T20 World cup 2024 congratulations

8 - गुमशुदगी ही अस्ल में यारो राह-नुमाई करती है
राह दिखाने वाले पहले बरसों राह भटकते हैं
-हफ़ीज़ बनारसी
T20 World cup 2024 congrats

9 - जलाने वाले जलाते ही हैं चराग़ आख़िर
ये क्या कहा कि हवा तेज़ है ज़माने की
-जमील मज़हरी
World cup 2024

10 - रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है
सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है
-जलील आली
World cup 2024 quotes

ये भी पढ़ें - Foods to Avoid in Monsoon: बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 10:22 IST