अपडेटेड 18 August 2024 at 12:33 IST

Raksha Bandhan: बाहर की मिलावटी मिठाई के बजाए घर पर बनाएं ये स्वीट डिश, खूब आएगा स्वाद

Sweets For Raksha Bandhan: अगर आप रक्षाबंधन के मौके पर बाहर की मिलावटी मिठाई खाने से बचना चाहते हैं तो आप घर पर ही कुछ आसान और स्पेशल मिठाई तैयार कर सकते हैं।

रक्षाबंधन के लिए मिठाई | Image: Freepik

Sweets For Raksha Bandhan 2024: हिंदू धर्म का कोई भी तीज-त्योहार बिना मिठाई के अधूरा माना जाता है। वहीं सोमवार, 19 अगस्त को देशभर में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, जिसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा कर उन्हें गिफ्ट व दक्षिणा देता है। हालांकि ये त्योहार बिना मिठाई के बिल्कुल अधूरा होता है।

वैसे तो इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए बाजार में कई तरह की मिठाईयां बड़े आराम से मिल जाती हैं लेकिन उन मिठाईयों में मिलावट भी होती है जो सेहत को खराब कर सकती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान रेसिपीज के साथ टेस्टी स्वीड डिशेज बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मिठाई की आसान रेसिपीज के बारे में।

रक्षाबंधन पर घर में बनाएं ये टेस्टी और आसान मिठाई (Make these tasty and easy sweets at home on Raksha Bandhan)

छेने की मिठाई

रक्षाबंधन के मौके पर आप घर पर ही छेना मिठाई भी बना सकते हैं। ये काफी टेस्टी और बनाने में आसान होता है। आइए  जानते हैं इसके इंग्रेडिएंट।

सामग्री

  • दूध: 1 लिटर
  • चीनी : 1 कप
  • सिरका: 3 या फिर 4 चम्मच
  • मैदा: 2 चम्मच
  • इलायची: 2

छेने की मिठाई विधि

  • छेने की मिठाई बनाने केलिए सबसे पहले दूध को उबाल लें। इसके बाद इसमें एक नींबू का रस नीचोड़ दें। अब इस दूध में से पानी को अलग करें।
  • जैसे ही दूध में से छेना निकल जाए तो इसे एक सूती कपड़े में अच्छे से छान लें।
  • अब छेने सहित इस कपड़े को ठंडे पानी में रख लें, इससे छेने का खट्टापन हट जाएगा। इसके बाद इसे धीरे-धीरे दबाकर इसका पानी अच्छी तरह से निचोड़ लें।
  • अब एक पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी और इलायची डालें। इन दोनों चीजों को गैस पर तब तक उबालें  जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।
  • अब छेने को किसी थाली में फैलाकर इसे हाथों से मैश करें। अब इस छेने में मैदा मिलाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं और अब चाशनी में इन्हें डाल दें। जब ये आकार में बड़े हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
  • अब इस मिठाई को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें फ्रिज से बाहर निकालें। अब ये खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है। साथ ही ये हेल्थ के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या इंग्रेडिएंट चाहिए।

सामग्री

  • नारियल: 1 कटोरी (कसा हुआ)
  • चीनी: 200 ग्राम (गुड़ भी ले सकते है)
  • इलायची: 2-3
  • ड्राई फ्रूट्स: बारीक कटे हुए
  • खोया और देसी घी: 100 ग्राम

नारियल की बर्फी बनाने की विधि

  • नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और उसमें तीन से चार चम्मच घी डालें। अब इसमें खोया डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें।
  • आप इस पूरी प्रक्रिया को हल्की आंच पर ही करें ताकि खोया जले नहीं।
  • इसके बाद पके हुए मावा में कसा हुआ नारियल मिलाएं, अब इसे कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें चीनी या गुड़ मिला लें। अब इसमें छोटी हरी इलायची को पीसकर उसका पाउडर मिलाएं। जब तक ये गाढ़ा न हो जाए तब तक इसे भूनें।
  • जब चीनी या गुड़ अच्छे से मिल जाए तो गैस को बंद कर दें। अब इस मिश्रण को प्लेट पर फैलाकर  इसके ऊपर कूटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। जब नारियल की मिठाई ठंडी हो जाए तो इसे सर्व करें। ये काफी टेस्टी होगी।

शाही ब्रेड

शाही ब्रेड या पीस को आप ब्रेड की मदद से घर पर ही बना सकते हैं। ये स्वाद में काफी टेस्टी होता है और इसमें इंग्रेडिएंट भी काफी कम लगते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे घर पर कैसे आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 5
  • दूध: 1 किग्रा
  • देसी घी : फ्राई करने के लिए
  • चीनी: एक कटोरी
  • खोया: 100 ग्राम
  • नारियल बुरादा: 2 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स: बारिक कटे हुए

शाही ब्रेड बनाने की विधि

  • शाही पीस को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले गैस पर पैन रखें। गर्म होने के बाद इसमें घी डाले। फिर इस घी में ब्रेड को सुनहरा होने तक फ्राई करें।
  • दूसरे पैन में दूध डालें और इसे अच्छी तरह गाढ़ा होने तक तेज आंच पर उबालें। इसे हल्का पीले  होने तक उबालते रहें। फिर इसमें चीनी मिलाकर पकाएं।
  • अब एक प्लेट में फ्राई की गई ब्रेड की स्लाइस को रखें और फिर स्लाइस के ऊपर चीनी डालकर पकाया गया गाढ़ा दूध डालें। इसे ब्रेड पर आराम से डालें, ताकि दूध ब्रेड के अंदर तक पहुंच जाए।
  • अब आखिर में खोया को इसके ऊपर से डालें और फिर नारियल का बुरादा और ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होगा। 

ये भी पढ़ें: मंगलुरु के पहाड़ी क्षेत्रों में ‘ट्रैकिंग’ पर लगा प्रतिबंध हटा, पर्यटन बढ़ने की उम्मीद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 12:33 IST