अपडेटेड 6 December 2025 at 10:00 IST
Sweet Potato Kebab Recipe: शाम की भूख का करना है इलाज? घर में बनाएं टेस्टी और हेल्दी शकरकंदी के लजीज कबाब, नोट कर लें आसान रेसिपी
Healthy Evening Snack Recipe: शाम की हल्की भूख के लिए शकरकंदी के कबाब एक हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन है। वही ये कम सामग्री में तैयार होती है और हर बार खाने में नई फील देती है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
शकरकंदी के कबाब रेसिपी | Image:
Freepik
Sweet Potato Kebab Recipe In Hindi: अक्सर हम शाम के समय बाहर जाकर कुछ न कुछ चटपटा खाने के लिए मंगवाते हैं। ऐसे में इन चीजों से वजन बढ़ने लगता है। अगर शाम के समय कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो तो शकरकंदी के कबाब एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सर्दियों में शरीर को ऊर्जा भी देते हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी।
शकरकंदी कबाब बनाने की सामग्री
- उबली हुई शकरकंदी - 2 कप (मेश की हुई)
- उबले चने या बेसन - 2–3 बड़े चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी
- कटा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- नींबू का रस -1 छोटा चम्मच
- तेल
- चाट मसाला
शकरकंदी कबाब बनाने की आसान विधि
- एक बड़े बर्तन में उबली और मेश की हुई शकरकंदी डालें। इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसमें उबले चने को मैश करके या बेसन मिलाकर मिक्स करें, ताकि कबाब का मिश्रण थोड़ा बाइंड हो जाए।
- मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बनाएं। आप इन्हें टिक्की, रोल या कटलेट किसी भी आकार में तैयार कर सकते हैं।
- एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। कबाब को शैलो फ्राई करें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
- अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या अवन में भी बना सकते हैं। ये और भी ज्यादा हेल्दी बन जाएंगे।
- लीजिये कबाब खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
- इन पर हल्का चाट मसाला छिड़कें और गर्म-गर्म हरी चटनी या दही डिप के साथ सर्व करें।
क्यों बनाएं शकरकंदी के कबाब?
- यह पेट भरते हैं लेकिन भारी नहीं लगते है।
- शकरकंदी में फाइबर और विटामिन भरपूर होता है।
- वजन कम करने वालों के लिए भी बढ़िया स्नैक हो सकता है।
- बच्चे और बड़े, सभी इसे खाना पसंद करते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 09:18 IST