अपडेटेड 7 April 2024 at 12:13 IST

गर्मी होते ही नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, खूबसूरत झील के किनारे बैठ नजारों का उठा रहे लुत्फ

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं।

नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़ | Image: Shutterstock

Tourist Crowd in Nainital : भारत में मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और बच्चों की स्कूलों की छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने हिल स्टेशनों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। खासकर पहाड़ों में जाकर लोग छुट्टियों का मजा लेने पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के नैनीताल में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं।

नैनीताल के पिकनिक स्पॉट पर भी पर्यटक की संख्या में इजाफा दे खा जा रहा है। नैनीताल के कालाढूंगी मोटर मार्ग वाटरफॉल लेकर प्राकृतिक गुफाओं का दीदार करने लोग पहुंच रहे हैं और जाए भी क्यों ना नैनीताल है ही इतना खूबसूरत की कोई भी वहां जाकर मंत्रमुग्ध हो जाए। 

भारी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक

नैनीताल में झीलों से गिरता पारदर्शी पानी आंखों को सुकून देता है, वहीं ताजी हवा जब चहरे को छूकर गुजरती है तो ताजगी का एहसास होता है। जी हां कुछ ऐसा ही महसूस होता है जब पर्यटक नैनीताल का रुख करते हैं। यही नजारे देखने के लिए पर्टयक भारी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं।  

नैनीताल हिल स्टेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध

उत्तराखंड का नैनीताल हिल स्टेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। नैनीताल हिल स्टेशन टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है। गर्मियों में देश-विदेश से लाखों पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आते हैं। यहां तल्ली ताल और मल्ली ताल की सैर करते हैं और नैनीताल की खूबसूरत झील के किनारे बैठकर इसके नजारों का लुत्फ उठाते हैं। बता दें झीलों और पहाड़ों से घिरे नैनीताल को भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland of India) भी कहा जाता है। यहां की वादियां और शांत वातावरण सैलानियों के मन को मोह लेती है। तभी हर साल यहां रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 

यह भी पढ़ें : 'राहुल जी वाह, सबको अपने जैसा बना लिया', खड़गे की गलती पर आचार्य ने घेरा

नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप.. बेस्ट लोकेशन

वैसे तो नैनीताल में देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और नैना पीक सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वहीं इको केव गार्डन भी एक ऐसी जगह है जहां पहुंचकर एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को काफी मजा आता है। 

यह भी पढ़ें :  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रूस में खेला खूनी खेल, करवाई अजय राणा की हत्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 12:10 IST