अपडेटेड 11 August 2024 at 19:34 IST
Stomach Heat Symptoms: पेट में गर्मी होने के क्या लक्षण होते हैं? समय रहते जान लें...
What happens when heat increases in stomach? पेट में गर्मी बढ़ने से क्या होता है? शरीर में ज्यादा गर्मी होने के लक्षण क्या हैं? जानते हैं इनके बारे में...
Why do I feel heat in my stomach? यदि आपका पेट स्वस्थ है तो आप गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। वहीं अगर पेट में ही दिक्कत महसूस हो तो व्यक्ति को गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं। उन्हीं समस्याओं में से एक है पेट में गर्मी बढ़ना (symptoms of stomach heat)। जब व्यक्ति के पेट में गर्मी बढ़ जाती है तो इस कारण उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शुरुआती लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपके पेट में गर्मी बढ़ने लगती है तो इस दौरान कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कैसे पता करें कि पेट में गर्मी है? (What happens when heat increases in stomach?)
- यदि आपके पेट में गर्मी बढ़ जाती है तो इस दौरान कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। बता दें, जब व्यक्ति के पेट में गर्मी बढ़ने लगती है तो वह पेट में जलन महसूस करता है। यह जलन नाभि के आसपास या निचले हिस्से में महसूस हो सकती है।
- जब पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या होती है तो इस दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
- जब व्यक्ति के पेट में गर्मी बढ़ जाती है तो दस्त की समस्या भी हो जाती है। हालांकि यह समस्या गंभीर हो सकती है।
- जब व्यक्ति के पेट का टेंपरेचर बढ़ने लगता है तो इस दौरान भूख कम लगने लगती है। यानी वह अपना खाना छोड़ देता है।
- बता दें कि पेट में गर्मी होने पर ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
- जब व्यक्ति को गर्मी लगती है तो इस दौरान मतली की समस्या भी हो सकती है।
- वहीं जब समस्या गंभीर हो जाती है तो इस दौरान सूजन, आंतों में छाले आदि भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 19:32 IST