अपडेटेड 5 February 2026 at 12:51 IST
Sweet Potato Chaat: शकरकंद की हेल्दी चाट खाएं, चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो; जानें टेस्टी रेसिपी
Shakarkandi recipe hindi: शकरकंद की हेल्दी चाट आप घर पर भी बड़े आसानी से बना सकते हैं। इसमें बहुत कम तेल होता है। ये खाने में स्वाद तो लगती ही है साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी होती है, इसके अलावा शकरकंद खाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। जानें आसान रेसिपी।
Sweet potato chaat recipe: इन दिनों बाजार में शकरकंद की भरमार हो जाती है। क्योंकि यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही शकरकंद को स्किन के लिए सुपरफूड के रूप में भी पहचाना जाता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन (जो शरीर में विटामिन A में बदलता है), विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और बाकी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने, कोलेजन उत्पादन बढ़ाने और समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने से रोकने में मदद करते हैं।
कुल मिलाकर शकरकंद को ग्लोइंग स्किन के लिए अच्छा बताया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि इसे रोजाना डाइट में कैसे शामिल करें ताकि स्वाद भी मिले और फायदा भी पूरा हो। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको एक आसान, हेल्दी और टेस्टी शकरकंद चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह चाट बिना ज्यादा तेल और मसाले के बनती है, साथ ही ये शाम के नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
शकरकंद चाट कैसे बनाएं?
- 4 से 5 शकरकंद
- थोड़ा सा तेल या घी (शैलो फ्राई के लिए)
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- बारीक कटी हरी मिर्च
- इमली की चटनी
- हरी चटनी
- नींबू का रस
- बारीक कटा हरा धनिया
- अनार के दाने (गार्निश के लिए)
शकरकंद चाट बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले शकरकंद को अच्छे से धो लें। इन्हें प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी तक उबाल लें या ओवन में बेक कर लें। (ओवन न होने पर तवे पर भी हल्का भून सकते हैं, लेकिन ज्यादा गलने न दें।)
- उबले या बेक्ड शकरकंद को छीलकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
- एक पैन में बहुत थोड़ा तेल या घी गर्म करें। इसमें शकरकंद के क्यूब्स डालकर हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें। (ध्यान रखें इसमें ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना है)
- क्रिस्पी शकरकंद को एक बड़े बाउल में निकाल लें।
- इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
- अब इमली की चटनी और हरी चटनी मिलाकर सबको अच्छे से टॉस करें ताकि सारे मसाले और चटनी अच्छी तरह चिपक जाएं।
- सबसे ऊपर ढेर सारा नींबू का रस निचोड़ें।
- लास्ट में ताजा हरा धनिया और अनार के दाने से गार्निश करें।
खट्टी-मिट्टी गर्मा-गर्म शकरकंद चाट बनकर तैयार है। यह हल्की, चटपटी और सेहतमंद है। इसे नियमित रूप से खाने से न सिर्फ स्वाद का मजा आएगा, बल्कि स्किन पर भी नेचुरल चमक नजर आएगी। ध्यान रहे किसी भी नए फूड को डाइट में शामिल करने से पहले अगर आपको कोई एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 12:51 IST