अपडेटेड 9 January 2024 at 15:33 IST
Makar Sankranti के मौके पर घर में बनाएं तिल-गुड़ के टेस्टी लड्डू, नोट कर लें आसान रेसिपी
Til Ke Laddu Recipe: इस मकर संक्रांति पर अगर आप तिल और गुड़ के लड्डू बनाने जा रहे हैं तो आपको ये आसान रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए।
Til Ke Laddu Recipe: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाने वाला है। इस दिन कई घरों में तिल के लड्डू, गजक इत्यादि बनाने की परंपरा होती है। हालांकि तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके लड्डूओं को ठंड के मौसम में खाना लाभकारी माना जाता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- मकर संक्रांति पर बनाने है लड्डू?
- नोट कर लें ये आसान रेसिपी
- घर पर ही करें तैयार
ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डू बनाने जा रहे हैं तो आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप किन आसान टिप्स के साथ घर पर ही तिल के लड्डू तैयार कर सकेंगे।
तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी
सामग्री
तिल: 2 कप (250 ग्राम)
गुड़: 1 कप (250 ग्राम)
घी: 2 छोटी चम्मच
विधि
- तिल और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर लें।
- अब भारी तले की कढ़ाई को गैस पर चढ़ाए और मीडियम आंच पर इसे गर्म करें।
- अब इसमें तिल को डालकर तब तक भुने जब तक ये हल्का ब्राउन न हो जाए।
- ध्यान रखें कि तिल को आपको लगातार चमचे की मदद से चलाते रहना है।
- जैसे ही तिल हल्के ब्राउन हो जाएं तो इसे एक बर्तन में निकाल लें।
- अब उसी कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर इसमें गुड़ मिलाएं।
- गुड़ की डली को हाथों से तोड़कर कढ़ाई में डालें।
- अब इसे धीमी आंच में पिघला लें।
- जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए तो इसे हाथों पर लगाकर चेक करें कि इसमें तार बन रहा है या नहीं।
- अगर हाथों में गुड़ चिपकने लगे तो समझ लीजिए कि गुड़ लड्डू बनाने के लिए तैयार है।
- अब इस पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल मिला लें। और गैस को बंद कर दें।
- अब गैस से कढ़ाई को उतार लें और एक कटोरी में पानी रख लें।
- अब पानी में हाथों को गिला करके इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाना शुरू कर दें।
- ध्यान रहे कि आपको गुड़ और तिल के मिश्रण को ठंडा होने से पहले इनके लड्डू तैयार करने हैं।
- जैसे ही आप सारे मिश्रण का लड्डू बना दें तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब इसे आप कभी भी खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 January 2024 at 13:15 IST