अपडेटेड 26 October 2023 at 22:21 IST

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में खाना है गरमा-गरम सरसों का साग तो ये आसान रेसिपी आएगी काम

Sarson Ka Saag Recipe: अगर आप घर पर ही पंजाब के ढाबे पर मिलने वाले सरसों के साग जैसा स्वाद चखना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

सरसों के साग की रेसिपी (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Sarson Ka Saag Recipe: सरसों का साग (Sarson Ka Saag) पंजाब का एक बेहद फेमस फूड (Food) है, जिसे मक्के की रोटी के साथ खाया जाता है। सरसों का साग वैसे तो किसी भी मौसम में खाया जा सकता है लेकिन इसे खाने का असली मजा तो सर्दियों में ही आता है। ठंड का मौसम और सरसों के साग का टेस्टी कॉम्बिनेशन हर किसी को खूब भाता है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या आपको भी खाना है सरसों का साग?
  • ये रेसिपी आएगी बहुत काम
  • चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

अगर आप सर्दियों में घर पर ही सरसों का साग बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी लेकर आए हैं, आइए जानते हैं सरसों का साग घर पर बनाने की इस आसान रेसिपी के बारे में। 

सरसों का साग बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • सरसों के पत्ते : डेढ़ किलो
  • पालक : 250 ग्राम 
  • बथुआ साग : 250 ग्राम 
  • मकई का आटा : 50 ग्राम 
  • हरी मिर्च : बारीक कटी हुई
  • लहसुन: 20 कलियां
  • प्याज : 5-6
  • अदरक
  • हल्दी
  • पानी
  • टमाटर
  • घी
  • जीरा


विधि

  • सबसे पहले सरसों के पत्ते, पालक और बथुआ को अच्छी तरह से साफ करके काट लें। 
  • फिर इसे काटने के बाद धो लें।
  • अब एक प्रेशर कुकर या पैन में इन सभी को एक साथ डालकर 10 मिनट तक पकाएं। 
  • अब एक ब्लेंडर में साग ( सरसों के पत्ते, पालक और बथुआ का मिश्रण) के साथ मकई का आटा डालकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें। 
  • फिर इसमें हल्का जीरा डालें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर अच्छी तरह से भूनें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालें। 
  • टमाटर को अच्छी तरह तक पकाने दें। 
  • अब इसमें हल्दी पाउडर डालें
  • इसके बाद इसमें पहले से तैयार साग को डालें।
  • ऊपर से स्वादानुसार नमक डालकर इसे ढंक दें। 
  • 10-15 मिनट तक इसे अच्छी तरह से पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें। 
  • इसके बाद इसे गरमा-गरम सर्व करें। 

ये भी पढ़ें : सिर पर हाथ फेरते ही हाथों में आ जाते हैं बाल तो इस तरह करें नारियल के तेल का इस्तेमाल, होगा फायदा

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 October 2023 at 22:21 IST