अपडेटेड 5 November 2025 at 23:42 IST

Ginger: अदरक का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी! जानें इसे खाने का सही तरीका और इससे होने वाले नुकसान

Adrak Khane Ka Sahi Tarika: अदरक सेहत के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना जरूरी है। अधिक सेवन करने पर यह दवा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रोजमर्रा की डाइट में अदरक को शामिल करें, लेकिन संतुलन बनाकर ही इसका सेवन करना समझदारी होगी।

ज्यादा अदरक खाने के नुकसान | Image: Freepik

How To Eat Ginger: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में अदरक वाली चाय हम सभी पीना पसंद करते हैं। वहीं, हम अदरक को और भी कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। अदरक को रसोई में मसाले और औषधि दोनों रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

यह सर्दी-जुकाम, खांसी, पाचन समस्या और दर्द में राहत देने के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? 

आइए जानते हैं कि अदरक को खाने का सही तरीका क्या है और इसके अधिक सेवन से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

अदरक खाने के फायदे

  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
  • यह पाचन सुधारने में मदद करता है।
  • सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
  • शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है।

लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो इसके साइड इफेक्ट्स भी सामने आ सकते हैं।

अदरक के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान

पेट की जलन और गैस

अदरक की तासीर गर्म होती है। ज्यादा खाने पर यह पेट में जलन, गैस या एसिडिटी बढ़ा सकती है।

ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर पर असर

अदरक ब्लड को पतला करने का काम करता है। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर या शुगर की दवा ले रहे हैं, तो इसका ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को बहुत कम कर सकता है या दवा के असर को बढ़ा सकता है।

मुंह में जलन और छाले

अदरक ज्यादा खाने से मुंह में जलन या छाले हो सकते हैं, खासकर उन लोगों को जिनका शरीर पहले से ही गर्म तासीर वाला है।

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी

प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा सेवन से हार्मोनल बैलेंस गड़बड़ा सकता है और कभी-कभी उल्टी या ऐंठन की समस्या बढ़ा सकता है।

ब्लीडिंग की समस्या

जिन लोगों को नाक से खून आने या ब्लीडिंग की परेशानी होती है, उन्हें अदरक का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह खून को पतला करता है।

अदरक खाने का सही तरीका

  • दिन में 1 से 2 ग्राम अदरक का सेवन पर्याप्त है।
  • सुबह गुनगुने पानी में अदरक का टुकड़ा उबालकर पी सकते हैं।
  • चाय में थोड़ा सा अदरक डालना फायदेमंद है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है।
  • खाने में अदरक को मसाले की तरह सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
     

यह जरूर पढ़ें: Fake Vs Real Honey: कहीं असली शहद के नाम पर आप भी तो नहीं खा रहे रिफाइंड शुगर? इन टिप्स से करें नकली की पहचान, वरना पड़ जाएंगे बीमार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 23:42 IST