अपडेटेड 24 December 2025 at 19:28 IST
Hydration Tips: सर्दियों में गुनगुना पानी पिएं या ठंडा? जानिए पीने का सही तरीका
सर्दियों में कई लोग पानी पीना काफी कम कर देते हैं। जिससे हमारे शरीर में कई समस्याएं हो सकती है, इसलिए ठंड में भी पानी पीना उतना ही जरूरी है जितना गर्मियों में होता है। यहां हम बता रहे हैं कि सर्दियों में कैसे लगातार पानी पीते रहे और गुनगुना या ठंडा कैसा पानी पीना चाहिए?
Drinking Water Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही हम पानी पीने की आदतों में बदलाव महसूस करते हैं। ठंड के कारण प्यास कम लगती है, जिससे पानी का सेवन कम हो जाता है, लेकिन पानी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना गर्मियों में, लेकिन ठंड में लोग कम पानी पीने लगते हैं। सही मात्रा और तरीके से पानी पीना न सिर्फ हाइड्रेशन बनाए रखता है, बल्कि सर्दियों में शरीर को हेल्दी और ऊर्जावान भी रखता है।
गुनगुना पानी या ठंडा पानी, कौन सा बेहतर है?
गुनगुना पानी सर्दियों में शरीर के लिए बेहतर माना जाता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से बचाव करता है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और दिनभर ताजगी महसूस होती है।
ठंडे पानी का सेवन सर्दियों में कम किया जाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकता है। ठंडा पानी गले में खराश, सर्दी या जुकाम की समस्या बढ़ा सकता है।
कब और कितना पानी पिएं?
सुबह खाली पेट: दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। इसमें नींबू और शहद मिलाने से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है।
खाने के बाद: खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। खाने के 30-40 मिनट बाद ही पानी पीना सही है।
दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी: सर्दियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हर 1-2 घंटे में एक गिलास पानी पिएं।
रात को सोने से पहले: सोने से 30 मिनट पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।
सर्दियों में पानी पीने के फायदे
पानी कम पीने से हमारी सेहत खराब हो सकती है क्योंकि सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। स्किन की नमी और चमक बनाए रखता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जोड़ों और मांसपेशियों को लचीला बनाए रखता है। साथ ही पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और शरीर को हेल्दी रखता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 19:28 IST