अपडेटेड 11 June 2023 at 13:06 IST

Pregnancy: महिलाओं के लिए अधिक उम्र में मां बनना हो सकता है खतरनाक! जानिए किस उम्र तक है सेफ

आजकल लोग शादी और बच्चे की प्लानिंग काफी लेट करते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर महिलाओं को कंसीव करने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में मां बनने की सही उम्र का पता होना बेहद जरूरी है।

Right Age for Pregnancy | Image: self

Right Age for Pregnancy: शादी के बाद एक महिला के लिए मां बनने का एहसास काफी सुखद होता है जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है, लेकिन आजकल लड़का हो या फिर लड़की दोनों ही अपने करियर को प्रायोरिटी देते हैं। लोगों के लिए शादी और बच्चे सेकेंडरी में आते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर महिलाओं को कंसीव करने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आखिर मां बनने की सही उम्र क्या है और इस ऐज तक वूमेंस को प्रेग्नेंट क्यों हो जाना चाहिए।

मां बनने की सही उम्र क्या है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक महिला के लिए मां बनने की सबसे सही उम्र 25 से 35 के बीच की होती है। इसके पहले और बाद दोनों ही टाइम पीरियड में मां बनना बच्चे और मां के लिए खतरनाक हो सकता है। साथ ही 21 से 22 या 35 के बाद की ऐज में मां बनने वाली महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 25-35 के बीच की उम्र गर्भवती होने के लिए बिलकुल सही होती है। इस दौरान शरीर की प्रजनन प्रणाली चरम सीमा पर होती है।

30 मां बनना मुश्किल क्यों होने लगता है? 

दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि 30 के बाद महिलाओं में फर्टिलिटी कम होने लगती हैं जिसकी वजह से कंसीव करने में महिलाओं को दिक्कत होने लगती है। ऐसे में 30 के बाद मां बनना काफी मुश्किल हो जाता है और साथ ही खतरनाक भी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में अंडे की क्वालिटी और मात्रा दोनों में ही गिरावट आती है।

लड़कियां और महिलाएं किसी उम्र से किस उम्र तक मां बनने के लिए सक्षम होती हैं? 

वैसे देखा जाए तो एक लड़की या महिला 12 से लेकर 51 साल की उम्र तक मां बन सकती है। इसका ये मतलब है कि लड़की पीरियड्स आने के बाद से और खत्म होने से पहले तक बच्चे पैदा करने के लिए सक्षम है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे बच्चे पैदा करने की शक्ति कम होने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स यही सलाह देते हैं कि 25 से 35 तक की उम्र में महिला को पहला बच्चा तो कर ही लेना चाहिए।

35 तक की उम्र में मां बनने पर रहता है ये खतरा

वहीं अगर महिलाएं 35 साल या इससे अधिक की उम्र में गर्भवती होती हैं तो उनको प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर,ब्लड प्रेशर, समय से पहले बच्चे का जन्म, डिलिवरी के बाद हैवी ब्लड लॉस, जन्म के समय बच्चे का कम वजन, सिजेरियन डिलिवरी की संभावना, मिसकैरेज, प्लेसेंटा प्रेविया, डाउन सिंड्रोम जैसे कई खतरे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें... Coconut Oil Tips: अब नहीं सताएगा कड़ी धूप में निकलने का डर! नारियल तेल के इन उपायों से चेहरे की रंगत रहेगी बरकरार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Travel: ट्रैवलिंग के दौरान क्या आपको भी आ जाते हैं पीरियड्स, जानें इसके पीछे की वजह, इस तरह करें मैनेज

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 June 2023 at 13:05 IST