अपडेटेड 5 July 2023 at 19:31 IST
Rice Flour Face Pack: चेहरे के निखार के लिए बेस्ट है चावल का आटा, इन चीजों के साथ करें इस्तेमाल, मिलेंगे गजब के फायदे
चावल का आटा खाने ही नहीं, बल्कि चेहरे की रंगत निखारने के लिए भी बेस्ट होता है। बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।
Rice Flour Face Pack: सभी घरों में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला चावल न सिर्फ खाने के बल्कि ये चेहरे की रंगत निखारने के भी बेहद काम आता है। दरअसल, चावल के आटे का बना फेस पैक स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही ये पिग्मेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बों की छुट्टी करने में भी असरदार होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि चावल के आटे को किन-किन चीजों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
किन-किन परेशानियों में काम आता है चावल का आटा
चावल के आटे में विटामिन B का बेस्ट सोर्स माना जाता है, जो स्किन से रिलेटेड कई सारी प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं स्किन केयर में चावल के आटे का इस्तेमाल और इसके कुछ फायदों के बारे में।
चावल के आटे से दूर होती हैं ये परेशानियां
- अक्सर लोग डार्क सर्कल की परेशानी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में अगर आप चावल के आटे में मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे डार्क सर्कल्स से राहत मिल सकती है।
- अगर आप चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं तो इसके लिए चावल के आटे में मैश किया हुआ कच्चा आलू, शहद और गुलाब जल मिलाकर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद स्क्रब करें। ये आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
- अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो इसके लिए आप चावल के आटे में गुलाब जल और बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें। धीरे-धीरे दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।
- मुहांसों को दूर करने के लिए भी चावल का आटा बेहद काम आ सकता है। इसके लिए चावल के आटे में गुलाब जल को मिलाकर 15 से 20 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगाएं।
यह भी पढ़ें... Dark Lips: होठों के कालेपन से होना पड़ता है शर्मिंदा? तो आज ही अपनाएं ये टिप्स, लिप्स को मिल सकते हैं नेचुरल पिंक लुक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 July 2023 at 18:19 IST