अपडेटेड 26 January 2025 at 07:47 IST

Republic Day Wishes & Quotes 2025: देश के संविधान को सलाम...! अपने प्रियजनों को ऐसे दें गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day Wishes 2025 in Hindi: 26 जनवरी के दिन आप अपने को यहां दिए गए कोट्स भेज सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

Republic Day 2025 | Image: Freepik

Republic Day Wishes 2025 in Hindi: 26 जनवरी का यह पावन दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसी दिन सन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके बाद हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाने लगा। ऐसे में यदि आप इस दिन अपनों को कुछ प्यार भरे कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेश आपके काम आ सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर अपनों को कौन से संदेश भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

  1. आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें
    इस दिन को गर्व और प्रेरणा के साथ मनाएं
    जय हिंद!
  2. इस मिट्टी में गूंजती है वीरता की आवाज,
    तिरंगे में लहराती है पूरी देश की ताज।
    जब तक रहेगा तिरंगा, मिट्टी की खुशबू रहेगी,
    भारत की शान, हमेशा नयी ऊंचाइयों तक जाएगी।
    हैप्पी रिपलब्क डे 2025
  3. इस मिट्टी की खुशबू में बसी है शान,
    तिरंगे की हर सिलाई में, हमारी पहचान।
    गौरव से लहराए तिरंगा आसमान में,
    देश की मिट्टी, तिरंगा- है आत्मा की पहचान।- अज्ञात
  4. भारत एक लोकतंत्र है, जहां हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है
    यह गणतंत्र दिवस हमारी इस महान विरासत का प्रतीक है।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  5. गणतंत्र दिवस है आया,
    देश में हर दिल में खुशियां समाया।
    आओ मिलकर शपथ लें,
    देश को ऊंचाईयों पर ले जाएं।
  6. हमारा संविधान है महान,
    हर नागरिक को मिले सम्मान।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,
    देश की एकता में हो सभी का योगदान।
    हैप्पी रिपलब्क डे 2025
  7. तिरंगा लहराए, मन में गर्व हो,
    देश की मिट्टी से हर दिल का प्यार हो।
    गणतंत्र दिवस पर एक नयी रोशनी छाए,
    हम सब मिलकर देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
    हैप्पी रिपलब्क डे 2025
  8. देश की मिट्टी में बसी है जान,
    इस धरती से जिंदा है हर एक अरमान।
    तिरंगे की हर लहर में बहता है प्यार,
    हमारा हर कदम, उसका ही तो इशारा है यार।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  9. देश के संविधान को सलाम,
    स्वतंत्रता संग्रामियों को सलाम;
    उनकी कुर्बानियों से है आजादी का भव्य हर कदम,
    उनके संघर्षों का हर एक पल हमारा अभिमान।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  10. गणतंत्र दिवस की बधाई हो,
    यह दिन हमें अपने कर्तव्यों को याद दिलाए,
    हमेशा अपने देश की सेवा में,
    हर कदम में उसका सम्मान बनाए रखें।
    रिपलब्कि डे की शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें - Republic Day 2025 Poem: गूंज उठा है देश हमारा..! गणतंत्र दिवस पर कविताएं

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 January 2025 at 07:47 IST