अपडेटेड 7 February 2026 at 14:34 IST
Propose Day Gift Ideas: इन गिफ्ट्स के साथ करें अपने पार्टनर से प्यार का इजहार, आपका प्रपोजल बन जाएगा जन्मों के लिए यादगार
Propose Day Gift Ideas: प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को अगर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन गिफ्ट्स को आप ट्राई कर सकते हैं। आपका खास दिन बन जाएगा यादगार।
Propose Day Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानि प्रपोज डे पर प्यार के इजहार के लिए सबसे खास माना जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की बात अपने पसंदीदा इंसान के सामने रखते हैं। अगर इस मौके पर सही गिफ्ट चुना जाए, तो आपका प्रपोजल और भी ज्यादा यादगार बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि प्रपोज डे पर क्या गिफ्ट दिया जाए, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन और रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज।
रिंग
प्रपोज डे पर रिंग देना सबसे क्लासिक और रोमांटिक तरीका माना जाता है। एक खूबसूरत रिंग आपके प्यार और कमिटमेंट को बखूबी दर्शाती है। आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार सिल्वर, गोल्ड या स्टोन वाली रिंग चुन सकते हैं। खास पल में घुटनों के बल बैठकर रिंग के साथ किया गया प्रपोजल जिंदगी भर याद रहता है।
ब्रेसलेट
अगर आप रिंग से हटकर कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ब्रेसलेट भी एक ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आपका पार्टनर हर वक्त आपको अपने करीब महसूस करेगा। आप चाहें तो उस पर नाम या कोई खास तारीख भी लिखवा सकते हैं, जिससे यह गिफ्ट और ज्यादा पर्सनल बन जाएगा।
चेन या पेंडेंट
प्रपोज डे पर एक खूबसूरत चेन या पेंडेंट भी बेहद खास गिफ्ट हो सकता है। हार्ट शेप या इनिशियल वाला पेंडेंट आपके जज्बातों को बिना कहे ही बयां कर देता है। अगर बजट थोड़ा ज्यादा है, तो हल्की गोल्ड चेन भी अपने गिफ्ट ऑप्शन में शामिल की जा सकती है।
फूल
प्रपोजल की बात हो और फूलों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। लाल गुलाब प्यार की सबसे खूबसूरत निशानी माने जाते हैं। प्रपोज डे पर गुलाब के बुके के साथ एक छोटा सा नोट या कार्ड आपके जज्बातों को और गहराई से बयां कर देता है।
बैंगल्स
अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ ट्रेडिशनल और दिल से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो बैंगल्स एक परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं। बैंगल्स ज्यादातर लड़कियों को पसंद आती हैं। आप गोल्ड, सिल्वर, कांच या स्टोन वाली बैंगल्स चुनकर अपने प्रपोजल को खास बना सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 14:34 IST