Urine Flow: पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है? हो जाएं सावधान...
What is the cause for difficulty urinating? यदि व्यक्ति को पेशाब रुक कर आए तो उसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं उन कारणों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
How can I increase my urine flow freely? हमारे शरीर में न जानें ऐसी कितनी बीमारियां हैं जो हमारे रोजमर्रा के कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं और दर्दनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं। उन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है पेशाब का रुक-रुक कर आना। जी हां, यदि पेशाब कम आए या रुक-रुक कर आए तो यह भी एक गंभीर बीमारी की तरह इशारा करता है। ऐसे में इसके कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को पेशाब रुक रुक कर क्यों आता है। पढ़ते हैं आगे…
पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है?
- बता दें कि पेशाब के रुक रुक के आने के पीछे का कारण किडनी इन्फेक्शन हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को किडनी में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है तो ऐसे में यूपिन रुक-रुक कर आ सकता है।
- इससे अलग जब किसी व्यक्ति को यूरिन में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है तो इस कारण भी व्यक्ति को पेशाब रुक रुक कर आ सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- जब कोई व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त होता है तो डायबिटीज के रोगियों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के रोगी को पेशाब रुक-रुक के आने की समस्या हो सकती है।
- जब यूरिन को पास करते वक्त रुकावट महसूस हो तो इसका कहीं ना कहीं कारण पथरी भी जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या हो जाती है तो इस कारण पेशाब की नली में पत्थर के क्रिस्टल फस जाते हैं, जिसके कारण पेशाब न आना या रुक रुक कर आने की समस्या हो सकती है।
- इससे अलग UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या के कारण भी पेशाब करते वक्त जलन, बुखार या पेशाब का रुक-रुक कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- जब प्रोस्टेट थैली में किसी प्रकार की समस्या हो जाती है तब भी यूरिन की मात्रा कुदरती कम होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 20:42 IST