अपडेटेड 23 February 2025 at 22:50 IST
Parenting: बच्चे के पेट दर्द को कैसे ठीक करें?
Old home remedies for colic in kids: बच्चों के पेट में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Old home remedies for colic in kids: बता दें कि अक्सर छोटे बच्चों को कॉलिक पेन (जिसे हम आम भाषा में पेट में दर्द कहते हैं) की समस्या हो जाती है। ऐसे में बता दें कि इस समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय माता-पिता के काम आ सकते हैं। इन घरेलू उपाय के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छोटे बच्चों को पेट में दर्द क्यों होता है और इसे दूर करने में कौन से घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बच्चे के पेट दर्द को कैसे सही करें?
- जब बच्चों को यह समस्या होती है तो आप उसे गोद में उठाएं और खुली हवा में लेकर उसे घुमाएं। इससे न केवल बच्चा शांच होता है बल्कि पेट का दर्द भी दूर हो सकता है। यदि बच्चा इसके बाद भी शांत नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप उसे कार की ड्राइव पर भी लेकर जा सकते हैं।
- इससे अलग आप एक चम्मच पानी में हींग को घोलें और बच्चे की नाभि के आसपास लगाएं। ऐसा करने से भी पेट के दर्द से राहत मिल सकती है। कभी-कभी बच्चों के पेट में दर्द गैस के कारण भी होता है। ऐसे में हींग के इस्तेमाल से गैस को दूर किया जा सकता है।
- बता दें की बच्चों के पेट में दर्द कब्ज, अपच आदि के कारण भी हो सकता है। ऐसे में इसे दूर करने में कोलिक ड्रॉप आपके काम आ सकती है। ये ड्रॉप बच्चों के पेट दर्द को शांत करने में उपयोगी है। लेकिन हम सलाह देते हैं कि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ घरेलू उपायों से बच्चों के पेट दर्द को दूर कर सकते हैं। लेकिन यदि पेट दर्द कम नहीं हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें - रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोने से क्या होता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 22:50 IST