अपडेटेड 22 December 2025 at 23:39 IST
Palak Aloo Pakora: सर्दियों में गर्मागर्म पालक आलू पकौड़े बनाएं, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट; रेसिपी देखकर मुंह में पानी आ जाएगा
पालक आलू पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं। पालक आलू पकौड़े शाम की चाय का परफेक्ट साथी हैं, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं और खाने में मजेदार लगते हैं।
Palak Aloo Pakora Recipe: सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में शाम के वक्त कुछ चाय के साथ खाने का मन करता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो पालक आलू पकौड़े आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। ये पकौड़े न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहतरीन हैं।
पालक आलू पकौड़े बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- पालक 1 कप
- आलू 2
- बेसन 1 कप
- हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हींग एक चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर, आधा चम्मच
- नमक
- बेकिंग सोडा, आधा चम्मच
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- तेल
पालक आलू पकौड़े बनाने का सबसे आसान तरीका
1. सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
2. अब पालक को धोकर बारीक काट लें।
3. एक बड़े बर्तन में बेसन डालें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक मिलाएं।
4. फिर आप बारीक कटा आलू, पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
5. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
6. अगर आपको पकौड़े ज्यादा फूले-फूले चाहिए तो आप इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।
7. एक कड़ाही में तेल गर्म होने दें, फिर चम्मच या हाथ की मदद से पकौड़े को गर्म तेल में डालकर सुनहरे और कुरकरे होने तक तलें।
8. तैयार हुए पकौड़े तल जाने के बाद आप इसे निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाए। चाय के साथ भी आप इसे इंजॉय कर सकते हैं।
पालक आलू पकौड़े एक आसान और स्वादिष्ट स्नैक्स हैं, जो चाय के साथ परफेक्ट हैं। आप इसे शाम के समय घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। पालक में आयरन, विटामिन A, C, K और फोलेट भरपूर होता है। ये खून बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने और हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं, आलू में पोटैशियम, विटामिन C और फाइबर होता है, जो एनर्जी देता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और डाइजेशन अच्छा रखता है। साथ ही, बेसन (चने का आटा) प्रोटीन और फाइबर देता है, जो वेजिटेरियंस के लिए अच्छा है। लेकिन ये डीप फ्राइड होते हैं, इसलिए ज्यादा खाने से नुकसान हो सकता है। इसलिए कभी कभी ही खाएं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 23:39 IST