अपडेटेड 4 March 2024 at 10:41 IST

बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में छा गई Nita Ambani, पहना अब तक का सबसे बड़ा पन्ना और सिल्क साड़ी

Nita Ambani Latest Look: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

नीता अंबानी | Image: ANI

Nita Ambani: इन दिनों अंबानी फैमिली में जश्न का माहौल है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्जेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल का प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमानों का शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था।

तीन दिन तक चले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में वैसे तो हर शख्स बेहद शानदार लग रहा था लेकिन दूल्हे की मां यानी नीता अंबानी ने अपने एक साड़ी लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शानदार एम्ब्रॉयडरी से सजी खूबसूरत साड़ी

60 साल की नीता अंबानी ने बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली ऑफ व्हाइट शेड कांजीवरम सिल्क साड़ी में नीता अंबानी का देसी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हैंडमेड साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने कस्टम डिजाइन किया था। इतना ही नहीं, इस साड़ी पर साउथ इंडिया के स्वदेश के आर्टिस्ट्स ने हैंडलूम तकनीक से तैयार किया है।

अब तक का सबसे बड़ा पन्ना

नीता अंबानी की साड़ी पर जहां जोरदार कढ़ाई का काम था वहीं उनका नेकलेस भी इस फंक्शन की जान साबित हुआ। वैसे तो नीता अंबानी को पहले भी कई तरह की ज्वेलरी पहने हुए देखा जा चुका है। लेकिन उन्होंने कांजीवरम साड़ी के साथ पहली बार अब तक का सबसे बड़ा पन्ना पहना था।

मिनिमल ज्वेलरी के साथ लो बन हेयर स्टाइल

उनके इस पन्ना हार को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर भी उनके इस पन्ना हार की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अगर नीता अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने हाथों में भी पन्ने से जड़े हुए कंगन पहने थे। उन्होंने अपने इस लुक के लिए लो बन हेयर स्टाइल चुना था। लाइट मेकअप, मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका ये लुक बेहद शानदार है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा, इनका दिन आज रहेगा कष्टकारी, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 07:31 IST