New Ghada Cleaning Tips: गर्मियों में घड़ा इस्तेमाल करने से पहले जान लें सफाई का तरीका, इन टिप्स से पाएं ठंडा और शुद्ध पानी
New Ghada Cleaning Tips: गर्मियों को मौसम में ठंडे पानी के लिए अक्सर लोग मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे पहले जान लीजिए इसे साफ करने का सही तरीके के बारे में...
New Ghada Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम आते ही लोग मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे ठंडा और ताजा पानी मिलता है। घड़े को सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है। लेकिन नए घड़े को सीधे इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इसमें मिट्टी की गंध और हल्की गंदगी पानी के स्वाद को खराब कर सकती है। ऐसे में इस्तेमाल से पहले घड़े की सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है, जिससे पानी शुद्ध और स्वादिष्ट बना रहता है।
नए घड़े की सफाई होती है जरूरी
नए घड़े में नेचुरल मिट्टी की महक मौजूद होती है, जो शुरुआत में काफी तेज लग सकती है। अगर इसे बिना साफ किए इस्तेमाल किया जाए तो पानी का स्वाद बदल सकता है। सही तरीके से साफ करने से घड़े की गंध दूर हो जाती है। इसके साथ ही घड़े की गुणवत्ता भी लंबे समय तक बनी रहती है।
साफ पानी से धोकर भिगोना
सबसे पहले नए घड़े को 2 से 3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो ले। इसके बाद घड़े को पूरा पानी से भरकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे मिट्टी की तेज गंध धीरे-धीरे कम होती रहती है। इसके बाद में घड़ा इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाता है।
नमक वाले पानी करें इस्तेमाल
घड़े में पानी भरकर उसमें 2 से 3 चम्मच नमक डाल दें और इसे 5 से 6 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। नमक में जो गुण मौजूद होते हैं, वो गंध को कम करने के साथ-साथ बैक्टीरिया को हटाने में भी मदद करते हैं।
बेकिंग सोडा या नींबू
घड़े को अंदर से साफ करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा या एक नींबू का रस डालकर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसे फॉलो करने से घड़ा पूरी तरह साफ और ताजा हो जाता है और पानी का स्वाद भी बेहतर हो जाता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 12:32 IST