अपडेटेड 22 July 2021 at 16:21 IST
National Mango Day 2021: आखिर कैसे हुई 'मैंगो डे' मनाने की शुरुआत, जानें इतिहास और कुछ रोचक तथ्य
22 जुलाई को भारत में 'नेशनल मैंगों डे' (National Mango Day 2021) मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय आम दिवस या आम दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
आम खाना बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक को खूब भाता है। शायद इसलिए इसे फलों का राजा कहते हैं। आम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसका जुड़ाव देश की संस्कृति और इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। आम पहली बार 5000 साल पहले उगाए गए थे। तब से लेकर अब तक लोग आम को कई रूपों में खा रहे हैं। आज बाजार में आम के कई तरह की वैराइटी उपलब्ध है। डिश के तौर पर उससे मैंगो शेक, स्मूदी, मैंगो केक, मैंगो आइसक्रीम बनाया जाता है।
22 जुलाई को भारत में 'नेशनल मैंगों डे' (National Mango Day 2021) मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय आम दिवस या आम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। फल का इतिहास समृद्ध और रंगीन है। माना जाता है कि उसका मूल म्यामांर, बांग्लादेश और उत्तर पूर्वी भारत के बीच है। भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। कहा जाता है दक्षिण पूर्व एशिया से पहले दक्षिण एशिया में आम को पहली बार उगाया गया था।
भारत में आम के प्रकार- दशहरी, लंगड़ा, चौसा, फज़ली, बम्बई ग्रीन, बम्बई, अलफ़ॉन्ज़ो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केशर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज, जरदालू। इसके अलावा, आम की नई किस्मों में मल्लिका, आम्रपाली, रत्ना, अर्का अरुण, अर्मा पुनीत, अर्का अनमोल और दशहरी-41 शामिल है.
भारत में आम की 100 से अधिक किस्में पाई जाती है। ये विभिन्न साइज, शेप और रंगों में आता है। बिहार के दरभंगा में लखी बाग नाम के जगह पर 1,00,000 आम के पेड़ लगाए गए थे। आम के इतिहास की बात करें तो इसके स्वाद का गुणगान महान कवि कालिदास ने भी किया है। वहीं मुगल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1,00,000 से अधिक आम के पौधे लगाए थे, जिसे अब लाखी बाग के नाम से जाना जाता है।
आम को लेकर कुछ तथ्य-
- एक पके आम में 14% चीनी और 0.5% अम्ल होता है।
- बौद्धों के अनुसार, गौतम बुद्ध ने एक आम के पेड़ के नीचे तपस्या की थी।
- आम के पत्तों की छाल स्कीन और विभिन्य समस्यों के लिए घरेलू उपचार के काम आते हैं।
- आम वजन बढ़ाने में मदद करता है।
- भारत में आम का उत्पादन लगभग 20 मिलियन टन प्रति वर्ष होता है।
- एक पूर्ण आम में 50% विटामिन C, 8% विटामिन A और 8% विटामिन B6 होता है।
Published By : Vineeta Mandal
पब्लिश्ड 22 July 2021 at 16:16 IST