अपडेटेड 18 December 2025 at 20:01 IST
Nail Polish Tips: बर्तन धोने में उतर जाती है नेल पॉलिश? अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स, हफ्तों तक रहेगी चमक
Nail Polish Tips: क्या आपकी भी नेल पॉलिश बर्तन धोने में उतर जाती है? क्या आप बार-बार नेल पेंट छूटने से हैं परेशान? अपनाएं ये पांच टिप्स, हफ्तों बनी रहेगी चमक।
Nail Polish Tips: नेल पॉलिश आज फैशन और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुकी है। कई महिलाएं घर पर ही नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं, जबकि कुछ पार्लर जाकर प्रोफेशनल टच लेना पसंद करती हैं। हालांकि, सबसे कॉमन समस्या ये है कि नेल पॉलिश कुछ ही दिनों में छूटने लगती है, खासकर बर्तन धोने, कपड़े साफ करने या पानी वाले कामों के दौरान। ऐसे में अक्सर मन में सवाल आता है कि नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाऊ कैसे बनाया जा सकता है। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं, तो ये 5 आसान टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।
नेल की सफाई करना जरूरी
नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों की सही तरीके से जरूरी है। गंदे या ऑयली नाखूनों पर लगाया गया नेल पेंट जल्दी छूट जाता है। इसलिए नेल पॉलिश लगाने से पहले साबुन और पानी से हाथ धो लें या फिर नेल पेंट रिमूवर की मदद से नाखूनों पर लगी पहले की नेल पॉलिश, धूल और ग्रीस को पूरी तरह हटा दें।
पतली लेयर में लगाएं नेल पॉलिश
मोटी लेयर लगाकर नेल पॉलिश को जल्दी फिनिश नहीं करना चाहिए। मोटी लेयर जल्दी सूखती नहीं और कुछ ही समय में छूटने लगती है। बेहतर यही है कि नेल पॉलिश को दो से तीन पतली लेयर में लगाएं। हर लेयर को थोड़ी देर सूखने दें, इससे पॉलिश ज्यादा मजबूत बनेगी और जल्दी खराब नहीं होगी।
बेस कोट को लगांए
नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाने में बेस कोट बहुत जरूरी होता है। कई महिलाएं बेस कोट को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे नेल पॉलिश कुछ ही दिनों में उतरने लगती है। बेस कोट न केवल नाखूनों को स्मूद बनाता है, बल्कि नेल पॉलिश को बेहतर ग्रिप भी देता है। इससे पॉलिश की लाइफ बढ़ जाती है और नाखूनों पर फिनिश भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।
पानी से बनाएं दूरी
नेल पॉलिश लगाने के तुरंत बाद पानी वाले काम न करें। कई बार पॉलिश ऊपर से सूखी लगती है, लेकिन अंदर से पूरी तरह सेट नहीं होती है। ऐसे में बर्तन धोने या कपड़े साफ करने से पॉलिश जल्दी छूट सकती है। इसलिए नेल पॉलिश लगाने के बाद कम से कम एक घंटे तक पानी से जुड़े कामों से बचें, ताकि पॉलिश अच्छी तरह सेट हो सके।
अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश चुनें
लॉन्ग लास्टिंग नेल पॉलिश के लिए उसकी क्वालिटी भी मायने रखती है। सस्ती और लो-क्वालिटी नेल पॉलिश जल्दी खराब हो जाती है और नाखूनों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। हमेशा भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी वाली ब्रांडेड नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। इससे पॉलिश लंबे समय तक टिकेगी, नाखून भी हेल्दी बने रहेंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 20:01 IST