अपडेटेड 23 September 2023 at 20:29 IST
Sarso Ubtan: स्किन को सोने सा निखार देता है सरसों का उबटन, घर पर आसानी से ऐसे करें तैयार
सरसों के बीज का यूज कई तरह से किया जाता है, लेकिन यह हर रूप में लाभकारी होते हैं।
Sarso Ubtan Ke Skin Ko Kya Kya Hai Fayde: रोजमर्रा की जिंदगी में सरसों के बीजों का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। खाने में तड़का लगाने से लेकर तेल बनाने और त्वचा को निखारने तक के लिए सरसों के बीजों का उपयोग किया जाता है। तो वहीं बहुत से लोग स्किन को स्वस्थ और साफ सुथरा रखने के लिए भी सरसों का यूज करते हैं। अगर आप भी अपनी खूबसूरती में सोने सा निखार लाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं घर पर ही आसानी से कैसे सरसों का उबटन बनाकर इसका प्रयोग कर सकती हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- सरसों में पाए जाने वाले गुण?
- सरसों के उबटन के स्किन को क्या फायदे मिलते हैं?
- सरसों का उबटन घर पर आसानी से कैसे बनाएं?
सरसों में पाए जाने वाले गुण?
सरसों के बीजों में कई सारे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत से लेकर ब्यूटी तक को निखारने का काम करते हैं। मस्टर्ड सीड्स में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, शुगर और फैट पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, सेलेनियम, कॉपर, जिंक और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, B1, B2, B3, B5, B6, B9, C, E और K पाए जाते हैं।
सरसों के उबटन के स्किन को क्या फायदे मिलते हैं?
डेड स्किन के लिए
सरसों के बीजों का बना उबटन स्किन के लिए एक तरह का नेचुरल एक्सफोलिएटर साबित हो सकता है। जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और बेजान स्किन को ठीक करने में मदद कर सकता है।
बुढ़ापे के लक्षणों के लिए
सरसों का उबटन लगाने से आपको लंबे समय तक जवां रहने में मदद मिल सकती है। इसमें कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के साथ ही स्किन के दाग-धब्बे साफ करने में भी मदद करता है।
एलर्जी के लिए
सरसों के बीजों में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में बहुत प्रभावी हैं। ऐसे में सरसों का उबटन आपको कील-मुंहासे, ब्लैकहेड्स, त्वचा में एलर्जी और खुजली जैसी समस्याओं से दूर रहने में मदद करता हैं।
सरसों का उबटन घर पर आसानी से कैसे बनाएं?
- सरसों का उबटन बनाने के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से पीली सरसों के बीज लें।
- फिर इसे सिलबट्टे या मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें।
- अब इसका पेस्ट बनाने के लिए इससें दूध या सरसों का तेल डालें।
- उसके बाद 1-2 चम्मच दही, नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी डालकर मिक्स करें।
- बस बनकर तैयार है आपका सरसों का उबटन।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं। इससे आपको त्वचा संबंधी कई लाभ मिलेंगे।
यह भी पढ़ें... Cherry Tomato: टेस्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी जबरदस्त है चेरी टमाटर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 September 2023 at 20:28 IST