अपडेटेड 18 December 2024 at 22:24 IST

Most Searched Dishes in year 2024: इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई वो रेसिपी जिसे रोज खाते हैं आप

What is most searched on Google in 2024? 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा गया? इस लेख के माध्यम से जानें गूगल पर सर्च होने वाली रेसिपी...

What is most searched on Google in 2024? | Image: Pinterest

Most Searched Recipe in 2024: आजकल लोग डिश हो या रेसिपी सब कुछ गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल बाबा सब कुछ बता देते हैं। ऐसे में लोगों को किसी के पास जाने की जरूरत भी नहीं होती है बल्कि कुछ जानना होता है तो गूगल पर सर्च करते हैं। बता दें कि साल 2024 में गूगल पर कुछ ऐसी रेसिपी सर्च की गई हैं जो बेहद ही आम हैं पर इस साल खास की कैटेगरी में आईं। ऐसे में उनकी सूची के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साल 2024 में कौन सी रेसिपी सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। पढ़ते हैं आगे…

2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा कौन-सी डिश खोजी गईं?

  • आम का अचार - साल 2024 में आम के अचार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह सरसों के तेल और भारतीय मसाले के साथ तैयार किया जाता है। वहीं यह हर भारतीय थाली का हिस्सा होता है। खाने को चटपटा बनाने में और उसे एक नया स्वाद देने में आम का अचार बेहतरीन विकल्प है।
  • कांजी - बता दें कि इस साल उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांजी सबसे ज्यादा सर्च की गई। यह एक फॉर्मेटेड पेय है, जिसे चुकंदर, सरसों के बीज, हींग और गाजर से तैयार किया जाता है। यह सर्दियों और होली के मौसम में खास तौर पर बनाई जाती है। यह इम्यूनिटी के लिए भी बेहतर होती है।
  • पोर्न स्टार मार्टिनी - बता दें कि यह एक कॉकटेल है, जिससे भारत में बहुत तेजी से लोकप्रियता मिली है। यह पार्टी में परोसी जाती है। यह व्यक्ति का मूड भी अच्छा कर सकते हैं। 
  • धनिये की पंजीरी -  यह आमतौर पर भगवान कृष्ण के लिए बनाई जाती है। इसे विशेष तौर पर जन्माष्टमी पर भोग लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए कई जरूरी चीजें जैसे - धनिया पाउडर, घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें - लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान? जानेंगी तो नहीं करेंगी इस्तेमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 December 2024 at 22:24 IST